Ajith Kumar: साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. खराब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मां का अंतिम संस्कार चेन्नई के पलावकक्कम स्थित अभिनेता अजित कुमार के आवास पर ही किया जाएगा. इस समय अभिनेता अजित दुबई में हैं, इसलिए उनके जल्द से जल्द चेन्नई लौटने की व्यवस्था की जा रही है. बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मोहिनी मणि का निधन हुआ.

अजित कुमार के मां के निधन पर सेलेब्स ने जताया शोक
फिल्म जगत के सदस्य और प्रशंसक, दोनों ही इस समय उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. इस बीच, डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "अपने प्यारे भाई अजित कुमार की माताजी, श्रीमती मोहिनी मणि के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. मां के जाने का दुख बहुत बड़ा होता है, क्योंकि वह एक ऐसी शख्स होती हैं जो अपने बच्चे को जीवन देती हैं और उसकी हर सफलता पर सबसे ज्यादा खुश होती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
அன்புச் சகோதரர் திரு. அஜித்குமார் அவர்களின் தாயார் திருமதி மோகினி மணி அவர்கள் மறைந்த செய்தியறிந்து வேதனையடைந்தேன்.
— M.K.Stalin (@mkstalin) May 30, 2026
உயிர்கொடுத்து, தான் உயரங்கள் தொட்டதைப் பார்த்து மகிழ்ச்சி கொண்ட அன்னையினை இழந்து வாடும் திரு. அஜித்குமார் அவர்களைத் தேற்ற என்னிடம் வார்த்தைகள் இல்லை.
அன்னையுடனான…
ये भी पढ़ें- सलमान खान-लॉरेंस बिश्नोई विवाद पर बनी फिल्म ‘काला हिरण' का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
आगे उन्होंने लिखा, ऐसे में इस कठिन समय में उन्हें सांत्वना देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि अपनी मां के साथ बिताए गए खूबसूरत पल उन्हें इस दुख से उबरने की ताकत दें. मेरी ओर से अजित कुमार और उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं." कमल हासन ने एक्स पर लिखा,अजीत कुमार की माताजी, श्रीमती मोहिनी मणि के निधन का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ. मैं अजीत कुमार और उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं, जो अपनी प्यारी मां को खोने के शोक में डूबे हैं. इस पोस्ट पर फैंस भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
சகோதரர் திரு. அஜித்குமார் அவர்களின் தாயார் திருமதி. மோகினி மணி அவர்கள் மறைந்த செய்தி அறிந்து வருத்தமடைந்தேன்.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) May 30, 2026
அன்புத் தாயை இழந்து தவிக்கும் அஜித்குமாருக்கும் அவரது குடும்பத்தாருக்கும் எனது மனமார்ந்த ஆறுதல்களைத் தெரிவித்துக்கொள்கிறேன்.
अजित कुमार के बारे में
तमिल सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अजित कुमार एक पेशेवर कार रेसर भी हैं. उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और अपनी रेसिंग प्रतिभा के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने 1990 में तमिल फिल्म 'एन वीडू एन कनवर' से अभिनय की शुरुआत की और 1993 की फिल्म 'अमरावती' में मुख्य अभिनेता के रूप में पहचान बनाई. उन्हें पहला बड़ा ब्रेक 1995 की थ्रिलर फिल्म 'आसाई' से मिला. इसके बाद उन्होंने 'बिल्ला', 'वीरम' और 'विश्वासम' जैसी कई सफल फिल्मों में शानदार अभिनय किया.
ये भी पढ़ें- तलपति विजय की आखिरी फिल्म होती तृषा की ये मूवी, बॉक्स ऑफिस पर 14 दिनों में 300 करोड़ कमाई से किया कब्जा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं