देशभर में अभिनेता सलमान खान से जुड़ा चर्चित 1998 काले हिरण के शिकार का मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा. जानकारी सामने आई है कि इस मामले पर अब फिल्म बनने जा रही है, जिसका पोस्टर भी मेकर्स ने जारी कर दिया है. मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण' के निर्माता अमित जानी ने इसकी जानकारी दी. फिल्म में उस समय की घटनाओं और विवादों को सिनेमाई अंदाज में दिखाने की कोशिश की जाएगी. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट और कलाकारों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
काला हिरण का पोस्टर हुआ रिलीज
काले हिरण शिकार के चर्चित मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण' का पोस्टर जारी कर दिया गया है. फिल्म के निर्माता अमित जानी ने बताया कि फिल्म का टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा. अमित जानी ने बताया कि यह फिल्म 1998 में राजस्थान के जोधपुर जिले के काकाणी गांव में हुए काले हिरण शिकार मामले पर आधारित है. फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा, क्राइम थ्रिलर और सलमान खान व लॉरेंस बिश्नोई के बीच के विवाद को भी सिनेमाई अंदाज में दिखाया जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

ये भी पढे़ं- तलपति विजय की आखिरी फिल्म होती तृषा की ये मूवी, बॉक्स ऑफिस पर 14 दिनों में 300 करोड़ कमाई से किया कब्जा
निर्माता ने कहा- सलमान खान की गिरफ्तारी पर आधारित
निर्माता अमित जानी ने बताया, “1998 में सलमान खान पर काले हिरण शिकार का मामला दर्ज हुआ था. इस मामले में कोर्ट में चला ड्रामा, क्राइम, थ्रिलर और लॉरेंस बिश्नोई के साथ सलमान खान की राइवलरी को पूरी तरह फिल्म में दिखाया गया है. फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पूरी की गई है. फिल्म निर्माता ने बताया कि फिल्म का अधिकांश हिस्सा संभल, मुरादाबाद और आसपास के अन्य शहरों में शूट किया गया. उन्होंने कहा कि 1998 में जब यह घटना हुई थी, उस समय जोधपुर में सलमान खान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे समेत कई अन्य एक्टर्स भी मौजूद थे. फिल्म इन्हीं घटनाओं, सलमान खान की गिरफ्तारी, जेल और मुकदमे की कहानी पर आधारित है.
20 जून को आएगा काला हिरण का टीजर
निर्माता अमित जानी ने आगे कहा, “लोग लंबे समय से इस विषय पर फिल्म बनने का इंतजार कर रहे थे. आज हमने फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया है. 20 जून को इसका टीजर वर्ल्डवाइड रिलीज होगा, जो फिल्म का पहला लुक होगा. ‘काला हिरण' दर्शकों को उस पूरे घटनाक्रम को सिनेमाई रूप में दिखाएगी जिसमें शिकार, मुकदमा, गिरफ्तारी और सजा जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं.
काला हिरण शिकार मामले के बारे में
बता दें लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान से काले हिरण शिकार मामले को लेकर नाराज बताया जाता है, क्योंकि बिश्नोई समाज काले हिरण को पवित्र मानता है. गैंग पर सलमान के करीबी लोगों को निशाना बनाने के कई बार आरोप लग चुके हैं.
ये भी पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया का ट्विंस के साथ हुआ जोरदार वेलकम, वॉचमैन को दिखाई बेटे की झलक, फैंस कर रहे तारीफ
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं