विज्ञापन

अबू धाबी में फंसे साउथ के सुपरस्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐशा गुप्ता, बताया कैसे हैं हालचाल

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हालिया हमलों के बाद मिडिल ईस्ट के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर हवाई क्षेत्र बंद हो गया. दुबई, अबू धाबी और दोहा जैसे हब्स में उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए.

अबू धाबी में फंसे साउथ के सुपरस्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐशा गुप्ता, बताया कैसे हैं हालचाल
अबू धाबी में फंसी ऐशा गुप्ता
Social Media
नई दिल्ली:

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और प्रोफेशनल रेसर अजित कुमार अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण यूएई में फंस गए हैं. फ्लाइट्स निलंबित होने से वे चेन्नई वापस नहीं लौट पा रहे हैं, लेकिन उनके मैनेजर ने कनफर्म किया है कि एक्टर पूरी तरह सेफ हैं. अजित कुमार अबू धाबी में अगले रेसिंग इवेंट के लिए कड़ी ट्रेनिंग ले रहे थे. हाल ही में उन्होंने 2025 की 24 घंटे दुबई एंड्योरेंस रेस में शानदार परफॉर्मेंस दी थी. फिलहाल तनाव बढ़ने के बाद दुबई से फ्लाइट्स रोक दी गईं, जिससे उनकी वापसी में देरी हो गई है.

मैनेजर ने बताया कि अजित ठीक हैं और हवाई यात्रा सामान्य होते ही घर लौट आएंगे. ट्रेनिंग के दौरान अबू धाबी तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों का केंद्र बन गया था, जहां सिवकार्थिकेयन, नयनतारा, आर. माधवन और अनिरुद्ध रविचंदर जैसे कलाकार उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर इन मुलाकातों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं.

यह भी पढ़ें: दुबई पर हमले के बीच फैन्स को हुई आर माधवन की चिंता, एक्टर ने बताया- मैं बिल्कुल सेफ हूं और इस वक्त...

अजित कुमार भारत में प्रोफेशनल रेसिंग को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान का इस्तेमाल फॉर्मूला 1 जैसे इवेंट्स को प्रमोट करने में कर रहे हैं. फिल्मों की बात करें तो अजित की आखिरी फिल्म ‘गुड बैड अग्ली' रही और अब वे डायरेक्टर अधिक रविचंद्रन के साथ अपनी 64वीं फिल्म (AK64) पर काम कर रहे हैं. साथ ही एएल विजय के साथ एक स्पेशल ऑटोबायोग्राफिकल प्रोजेक्ट भी चल रहा है, जो उनकी रेसिंग पैशन पर आधारित है. जल्द ही इसकी कास्ट और ऑफिशियल टाइटल का ऐलान होने की उम्मीद है.

बता दें कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हालिया हमलों के बाद मिडिल ईस्ट के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर हवाई क्षेत्र बंद हो गया. दुबई, अबू धाबी और दोहा जैसे हब्स में उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए. एयरलाइंस ने सुरक्षा जांच के कारण उड़ानें स्थगित कर दी हैं और यात्रियों को अपडेट रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच गुजिया बना रही एक्ट्रेस की बहन, वीडियो शेयर कर बोली हम भारतीय जंग के बीच...

अजित के अलावा बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली भी अपने बेटे के साथ दुबई में फंसी हुई हैं. वह वेकेशन के लिए बेटे के साथ गई थीं और फिलहाल होटल में ही सेफ हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐशा गुप्ता भी अबू धाबी में हैं. फैन्स के बीच बढ़ रही टेंशन देख ऐशा ने सोशल मीडिया पर साफ किया वह सेफ हैं.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajith Kumar, Tamil Cinema, Travel Disruption, Israel-Iran Conflict, Abu Dhabi, Esha Gupta, Esha Gupta In Abu Dhabi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com