विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2023

'पठान' की एडवांस बुकिंग देख खुश हुआ 'भोला', शाहरुख खान की फिल्म के लिए कह डाली ये बड़ी बात

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को लेकर हर दिन दिलचस्पी बढ़ती जा रही है. यही वजह है जो फिल्म एडवांस बुकिंग में हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. हर कोई शाहरुख खान की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग देख हैरान हैं.

'पठान' की एडवांस बुकिंग देख खुश हुआ 'भोला', शाहरुख खान की फिल्म के लिए कह डाली ये बड़ी बात
'पठान' की एडवांस बुकिंग देख खुश हुआ 'भोला'
नई दिल्ली:

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान' को लेकर हर दिन दिलचस्पी बढ़ती जा रही है. यही वजह है जो फिल्म एडवांस बुकिंग में हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. हर कोई शाहरुख खान की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग देख हैरान हैं. इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग की तारीफ की है. उन्होंने मंगलवार को कहा है कि वह चाहते हैं कि हर फिल्म सुपरहिट हो और उन्हें इस बात की खुशी है कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘पठान' रिकॉर्ड ‘एडवांस बुकिंग' की ओर बढ़ रही है.

देवगन की ‘दृश्यम 2' 2022 में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शुमार थी. फिल्म ने दुनियाभर में 280 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी. देवगन ने कहा कि फिल्म उद्योग को सुपरहिट फिल्मों की जरूरत है ताकि सिनेमा वैश्विक महामारी के पहले के स्तर पर पहुंच पाए. अभिनेता ने कहा, ‘‘फिल्म (दृश्यम 2) के सुपरहिट होने के बाद, मैं कहूंगा कि हमें और तीन-चार सुपरहिट फिल्में चाहिए क्योंकि वैश्विक महामारी के बाद चीजे़ काफी ठंडी पड़ गई हैं. हमें लोगों को फिल्म देखने के लिए दोबारा सिनेमाघरों तक आने को मजबूर करना होगा. अच्छा होने की कामना करें.''

देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘भोला' का टीज़र जारी करते हुए कहा, ‘‘ मैं चाहता हूं कि हर फिल्म शानदार प्रदर्शन करे. अब ‘पठान' रिलीज हो रही है और उसकी ‘एडवांस बुकिंग' की जो खबरें आ रही हैं वे खुश करने वाली हैं और मैं दिल से बहुत खुश हूं.'' फिल्म निर्माण कंपनी ‘यशराज फिल्म्स' के बैनर तले बनी फिल्म ‘पठान' में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्म जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ‘ओपनिंग' 45 से 50 करोड़ रुपये के बीच होगी. फिल्म ‘आरआरआर' को वैश्विम मंचों पर मिल रही सराहना पर देवगन ने कहा, ‘‘ जब फिल्म चलती है, तो पूरे फिल्म जगत को इससे फायदा होता है. इसी तरह राजामौली फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले गए. आज हम खबरें पढ़ रह हैं कि जेम्स कैमरून और अन्य फिल्म के बारे में क्या बात कर रहे हैं.''

उन्होंने कहा, ‘‘ आरआरआर के जरिए हमारे फिल्म जगत को पहचान मिली, जो काफी बड़ी बात है और हमें इस बात पर गर्व है. इसिलए, मैं कामना करता हूं कि फिल्म को अधिक से अधिक नामांकन और पुरस्कार मिलें और यह हम सभी के लिए अच्छा होगा.'' राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर' के गीत ‘नाटु नाटु' ने गोल्डन ग्लोब पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ गीत की श्रेणी में पुरस्कार जीता है. इस गीत को ‘क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स' (सीसीए) का विजेता घोषित किया गया है, वहीं फिल्म को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म घोषित किया गया है.

‘आरआरआर' भारतीय क्रांतिकारियों की एक काल्पनिक कहानी है. फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 1920 के दशक के समय पर आधारित है जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था. फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी हैं. गीत ‘नाटु नाटु' को 95वें अकादमी पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत की श्रेणी में भी नामित किया गया है. इस पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को होनी है. देवगन ने फिल्म ‘भोला' का निर्देशन भी किया है. यह तमिल फिल्म ‘कैथि' का हिंदी रीमेक है. इसमें तब्बू मुख्य भूमिका में हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pathaan Advance Booking, Boycott Pathaan, 25 Theatres Reopen With Pathaan, Single Screen Theatres, Ajay Devgn, Bholaa, Besharam Rang, Deepika Padukone, Pathaan Housefull, Pathaan Booking, Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com