विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2018

'अय्यारी' की टीम वाघा बॉर्डर पर जवानों संग कुछ ऐसे मनाएगी गणतंत्र दिवस

फिल्म अय्यारी के निर्माता नीरज पांडे के साथ मनोज बाजपेयी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, राकुल प्रीत सिंह और पूजा चोपड़ा के लिए इस साल का गणतंत्र दिवस काफी खास होने वाला है.

'अय्यारी' की टीम वाघा बॉर्डर पर जवानों संग कुछ ऐसे मनाएगी गणतंत्र दिवस
  • वाघा बॉर्डर पर होगी अय्यारी की टीम
  • कुछ ऐसे मनाएगी गणतंत्र दिवस
  • 9 फरवरी को हो रही रिलीज
नई दिल्ली: फिल्म अय्यारी के निर्माता नीरज पांडे के साथ मनोज बाजपेयी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, राकुल प्रीत सिंह और पूजा चोपड़ा के लिए इस साल का गणतंत्र दिवस काफी खास होने वाला है. फिल्म की पूरी टीम 26 जनवरी के मौके पर वाघा बॉर्डर पर होने वाले खास ध्वजारोहण में हिस्सा लेने के लिए तैयार है. फिल्म की टीम इस साल गणतंत्र दिवस जवानों के साथ मनाएगी. हाल ही में फिल्म की टीम ने जैसलमेर के बीएसएफ कैम्प में जवानों के साथ समय बिताया था.

इस एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ को फटकार लगाते हुए कहा 'तुम्हे शर्म आनी चाहिए...', जानिए फिर क्या दिया जवाब

फिल्म की संपूर्ण टीम इस गतिविधि का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित और इन यादगार लम्हे को उम्रभर के लिए अपने जहन में कैद के लिए बेताब है. नीरज पांडे की फिल्म 'अय्यारी' के ट्रेलर को न केवल दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है, बल्कि हमारे देश के वीर जवानों को भी यह ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है.



फिल्म 'अय्यारी' में वफादार और आज्ञाकारी अधिकारी प्रमुख जय बख्शी (सिद्धार्थ मल्होत्रा), संरक्षक कर्नल अभय सिंह (मनोज बाजपेयी) को अपना गुरु मानते हैं. लेकिन इस दौरान ऐसा क्या हो जाता है, जब गुरु-शिष्य की यह आज्ञकारी जोड़ी एक दूसरे के खिलाफ खड़ी हो जाती है.

इस लड़की के इश्क में डूबने जा रहे हैं अजय देवगन, उम्र में है 21 साल छोटी

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी, राकुल प्रीत, पूजा चोपड़ा, नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर जैसे बेहतरीन कलाकरों ने अभिनय किया है. नीरज पांडे की फिल्म 'अय्यारी' प्लान सी स्टूडियोज और जयंतलाल गड़ा द्वारा प्रस्तुत है. शीतल भाटिया, धवल जयंतीलाल गड़ा द्वारा निर्मित यह फिल्म 9 फरवरी को देशभर में रिलीज होगी.

VIDEO: मसाला तो सारा है पर फिर भी फीका है यह 'जेंटलमैन'

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aiyaary, Aiyaary Team, Republic Day, Wagha Border
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com