विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2019

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय की तस्वीर 'फ्रेंच वर्कबुक' के कवर पर छपी

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) की तस्वीर ने फ्रेंच वर्कबुक के कवर पर जगह पा ली है. फ्रेंच वर्कबुक का इस्तेमाल हाईस्कूल के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में विश्व के इतिहास और संस्कृति के बारे में पढ़ाया जाता है.

Also Read in
Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय की तस्वीर 'फ्रेंच वर्कबुक' के कवर पर छपी
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai)
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) की तस्वीर ने फ्रेंच वर्कबुक के कवर पर जगह पा ली है. फ्रेंच वर्कबुक का इस्तेमाल हाईस्कूल के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में विश्व के इतिहास और संस्कृति के बारे में पढ़ाया जाता है. 'फायरवर्क्‍स वर्कबुक' के वर्ष 2019 के संस्करण में कई विश्व प्रसिद्ध जगहों और हस्तियों की तस्वीरें हैं. इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा भारत के दूसरे गौरव ताज महल की भी तस्वीर है, जिसे भाजपा नेता संगीत सोम ध्वस्त करने की जरूरत बता चुके हैं.

Dabangg 3: 'मुन्ना बदनाम हुआ' सॉन्ग का वीडियो टीजर रिलीज, इस अंदाज में नजर आए 'चुलबुल पांडे'

इस वर्कबुक में न केवल पूर्व मिस वर्ल्ड की तस्वीर छपी है, बल्कि इसमें मौजूद 'नॉलीवुड और बॉलीवुड' नामक चैप्टर में ऐश्वर्या राय बच्चन संबंधी कई सवाल भी हैं, इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra) के बारे में भी कुछ सवाल हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा ने महाराष्ट्र पर किया ट्वीट, संजय राउत को बताया 'हनुमान' तो शरद पवार को 'लौह पुरुष'

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) ने हाल ही में फिल्म 'मलेफिसेंट : मिस्ट्रेस ऑफ ईविल' में एंजेलिना जोली के किरदार को अपनी आवाज दी है. यह फिल्म पिछले महीने भारत में रिलीज हुई थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, French Workbook
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com