विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2021

राजीव कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंची नीतू कपूर, तारा सूतारिया और बबीता कपूर, देखें Video

राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है. उनको आखिरी श्रद्धांजलि देने ये हंस्तिया पहुंची हैं.

राजीव कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंची नीतू कपूर, तारा सूतारिया और बबीता कपूर, देखें Video
राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) को अंतिम विदाई देने पहुंचे सितारे
  • राजीव कपूर का हुआ निधन
  • नीतू कपूर, बबीता कपूर पहुंची कपूर मेंशन
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

एक्टर राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है. केवल 58 साल की उम्र में एक्टर राजीव कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. बता दें, राजीव कपूर (Rajiv Kapoor Died) की मृत्यु हार्टअटैक के आने से हुई. एक्टर के निधन के बाद परिवारवालों को गहरा सदमा पहुंचा है. उनके यूं अचानक चले जाने से बॉलीवुड में शोक पसर गया है. वहीं, इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स धीरे-धीरे कपूर मेंशन पहुंच रहे हैं राजीव कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए. 

नीतू कपूर (Neetu Kapoor), बबीता कपूर (Babita Kapoor) और तारा सूतारिया (Tara Sutaria) को कपूर मेंशन के बाहर स्पॉट किया गया. इनके वीडियो को वूम्प्ला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इससे पहले करीना कपूर (Kareena Kapoor), करिश्मा कपूर को भी राजीव कपूर के घर के लिए निकलते हुए फोटोग्राफर्स ने अपने कैमरे में कैद किया था. 

राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का जन्म 25 अगस्त, 1962 को हुआ था. राजीव कपूर ने 'आसमान', 'लवर बॉय', 'जबरदस्त' और 'हम तो चले परदेस' जैसी कई फिल्मों में काम किया. लेकिन बतौर एक्टर उनका करियर चल नहीं सका और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रहीं. राजीव कपूर ने बतौर डायरेक्टर 1996 में 'प्रेमग्रंथ' फिल्म बनाई जबकि बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने 1999 में 'आ अब लौट चलें' फिल्म बनाई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajiv Kapoor, Rajiv Kapoor Brithday Celebration Video, Rajiv Kapoor With Randhir Kapoor, Rajiv Kapoor Deid, Rajiv Kapoor Died At 48 Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com