राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) अपने भाइयों ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) या रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) जितने सफल नहीं हो पाए. बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर के बेटे होने के बाद भी उन्हें असफलता मिली. उन्होंने फिल्म एक जान हैं हम से डेब्यू किया था. लवर बॉय और कुछ फिल्मों में उन्होंने ज़बरदस्त एक्टिंग की. राम तेरी गंगा मैली उनकी बड़ी हिट थी. फिल्म में मंदाकिनी उनकी हीरोइन थी. इस फिल्म में उनका रोल सिनेमा का इतिहास में अमर हो गया. हालांकि राजीव को बड़ी हिट देने के बाद भी फायदा नहीं हुआ. टैलेंटेड एक्टर और कपूर परिवार से होने के बाद भी वह प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को बैलेंस नहीं कर पाए और काफी परेशानियों में उनकी जिंदगी गुजरी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रणधीर ने राजीव के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था, वह 'अपने जीवन में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के कारण' करियर पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सका. दरअसल राजीव कपूर की शादी 2001 में आरती सभरवाल से हुई थ. यह शादी केवल दो महीने तक चली. उनके जीवन में कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं, जिससे वह भटक गए और गहरी निराशा में डूब गए. पर्सनल लाइफ की परेशानियों के कारण वह अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पाए. वह कपूर परिवार में सबसे प्रतिभाशाली थे. उन्होंने एक फिल्म (प्रेम ग्रंथ, 1996) का निर्देशन भी किया, जो फ्लॉप रही.
रणधीर ने बताया था कि असफल शादी के बाद, राजीव की कुछ गर्लफ्रेंड थीं, लेकिन दोबारा शादी की कोई इच्छा नहीं थी. वह निराश हो गया था. मुझे डर था कि अगर राजीव के साथ कुछ भी गलत होगा तो वह शराब के कारण होगा, लेकिन यह नहीं सोचा था कि उसकी मौत हो जाएगी. राजीव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया.
VIDEO: कियारा आडवाणी ने अपनी हिट फिल्मों के बारे में की बात
\\
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं