विज्ञापन

आमिर खान ने पिछले 10 साल से नहीं दी है एक भी हिट फिल्म, दंगल के बाद बैक टू बैक चल रहा फ्लॉप का दौर

आमिर खाम यानी बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट को बॉक्स ऑफिस पर किसी ब्लॉकबस्टर का स्वाद चखे 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है. उनकी आखिर ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल थी. इसके बाद से उनका संघर्ष जारी है.

आमिर खान ने पिछले 10 साल से नहीं दी है एक भी हिट फिल्म, दंगल के बाद बैक टू बैक चल रहा फ्लॉप का दौर
आमिर खान को चाहिए तो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म
नई दिल्ली:

आमिर खान को बॉलीवुड में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट' यूं ही नहीं कहा जाता, उनके करियर में 'लगान', 'तारे जमीन पर' और 3 इडियट्स जैसी फिल्में रही हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी छाप छोड़ी है. लेकिन 2016 में आई 'दंगल' ने तो जैसे खेल ही बदल दिया और कमाई के ऐसे रिकॉर्ड बना दिए जिन्हें आज तक कोई छू भी नहीं पाया है. सोचने और हैरान कर देने वाली बात ये है कि इसी फिल्म के बाद आमिर खान के करियर में ऐसा यू-टर्न आया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. दंगल के बाद से उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हो पाई और एक के बाद एक फिल्म या तो फ्लॉप हुई या सीधे डिजास्टर बन गई. चलिए आपको बताते हैं दंगल के बाद कैसा रहा बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का रिपोर्ट कार्ड.

1. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान: 2018 में आई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसे बड़े नाम थे. करीब 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग तो जोरदार ली, लेकिन कंटेंट इतना कमजोर निकला कि ऑडियंस ने जल्दी ही मुंह मोड़ लिया. नतीजा ये हुआ कि इतनी बड़ी फिल्म भी डिजास्टर बन गई. फिल्म सिर्फ 322 करोड़ रुपये ही कमा सकी.

2. लाल सिंह चड्ढा: 2022 में रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर खान की जोड़ी नजर आई. सालों तक बनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद ये ऑडियंस को इंप्रेस नहीं कर पाई. सोशल मीडिया से लेकर थिएटर तक फिल्म का क्रेज नहीं बना और आखिरकार ये फिल्म भी डिजास्टर साबित हुई. 180 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने सिर्फ 130 करोड़ रुपये ही कमाए.

3. लवयापा:आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म लव यापा में आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ खुशी कपूर नजर आईं. फ्रेश जोड़ी और नए कंटेंट के बावजूद फिल्म ऑडियंस को इंप्रेस नहीं कर पाई. ना गाने चले, ना कहानी क्लिक हुई और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई. इसका बजट लगभग 60 करोड़ रुपये था जबकि इसने नौ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

4. एक दिन: एक दिन में जुनैद खान के साथ साउथ की स्टार साईं पल्लवी नजर आईं. इस नई जोड़ी को लेकर अच्छा खासा बज था, लेकिन फिल्म रिलीज के बाद वो जादू नहीं दिखा पाई. कमजोर रिस्पॉन्स के चलते ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई. यानी आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की एक और फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी. 15 करोड़ रुपये के बजट वाली ये फिल्म अभी तक सिर्फ 2.35 करोड़ रुपये ही कमा सकी है.

5. हैप्पी पटेल: हैप्पी पटेल में आमिर खान खुद नजर आए, उनके साथ इमरान खान और मोना सिंह भी थीं. फिल्म को एंटरटेनर बनाने की कोशिश की गई, लेकिन कंटेंट में दम नहीं था. ऑडियंस तक फिल्म पहुंच ही नहीं पाई और बॉक्स ऑफिस पर ये डिजास्टर साबित हुई. इसका बजट लगभग 25 करोड़ रुपये था जबकि इसने लगभग सात करोड़ रुपये कमाए थे.

क्या फिर लौटेगा जादू

हालांकि उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और इसमें आमिर खान स्पेशल अपियरेंस में नजर आए थे. लगातार फ्लॉप और डिजास्टर के बाद अब सबकी नजर आमिर खान के अगले कदम पर है. फैंस को उम्मीद है कि ‘परफेक्शनिस्ट' एक बार फिर दमदार कहानी के साथ वापसी करेंगे.

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Aamir Khan Flop Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com