बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदसानी (Aftab Shivdasani) पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी निन दुसांज (Nin Dusanj) ने बेटी को जन्म दिया है. आफताब शिवदसानी ने खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है और साथ ही एक प्यारी सी फोटो भी शेयर की है. आफताब शिवदसानी (Aftab Shivdasani) द्वारा शेयर की गई फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. सेलब्स के साथ-साथ फैन्स उन्हें खूब बधाई भी दे रहे हैं.
जरीन खान ने 'लगदी लाहौर दी आ' सॉन्ग पर यूं किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ थ्रोबैक Video
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आफताब शिवदसानी (Aftab Shivdasani) ने अपने पोस्ट में लिखा: "स्वर्ग का एक टुकड़ा धरती पर भेजा गया... भगवान के आशीर्वाद के साथ, निन दुसांज और मैं अपनी बेटी के जन्म की खबर देते हुए बेहद उत्साहित हैं. हम गौरवांवित माता-पिता और तीन लोगों का पूरा परिवार हैं." आफताब शिवदसानी द्वारा शेयर की गई फोटो में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी पत्नी और अपने हाथों से दिल का शेप बनाकर बीच में बेटी के नन्हे पैर दिखाए हैं. ये फोटो वाकई में बेहद प्यारी है. फोटो को हजारों लाइक मिल चुके हैं.
राजपाल यादव भी चले धर्मेंद्र और सलमान खान की राह, खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखे- देखें Video
आफताब शिवदसानी (Aftab Shivdasani) ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म मिस्टर इंडिया से की थी. वर्ष साल 1999 में उन्होंने निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म मस्त से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया. उन्हें इस फिल्म में उनके बेहतरीन किरदार के लिए जी-सिने अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था. उसके बाद वे निर्देशक विक्रम भट्ट की फिल्म कसूर में नजर आये. आफताब शिवदसानी को लोकप्रियता कॉमेडी फिल्म 'मस्ती' ने दिलाई, जिसके सिक्वल में भी वह नजर आए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं