विज्ञापन

अदनान सामी के घर जमी 90s के सिंगर्स की महफिल, उदित नारायण ने गाया अब तक का सबसे रोमांटिक गाना, शॉक्ड हुए सोनू निगम-अलका याग्निक

अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर अपने घर की एक पुरानी म्यूजिकल महफिल का थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उदित नारायण, सोनू निगम, अलका याज्ञनिक और सुलैमान मर्चेंट सुरों की महफिल सजाते नजर आ रहे हैं.

अदनान सामी के घर जमी 90s के सिंगर्स की महफिल, उदित नारायण ने गाया अब तक का सबसे रोमांटिक गाना, शॉक्ड हुए सोनू निगम-अलका याग्निक
अदनान सामी के घर जमी थी सुरों की महफिल, उदित नारायण ने अल्का याग्निक के साथ गाया आइकॉनिक गाना
Social Media
नई दिल्ली:

इंडियन म्यूजिक इंड्स्ट्री के दिग्गज कलाकार जब एक ही कमरे में बैठकर बिना किसी स्टेज और बिना किसी स्क्रिप्ट के गाने लगें. तो जरा सोचिए कि नजारा कितना खास होगा. इसका अंदाजा अदनान सामी के नए थ्रोबैक वीडियो से लगाया जा सकता है. सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपने घर की एक पुरानी महफिल की झलक शेयर की है. जिसमें उदित नारायण, सोनू निगम, अलका याज्ञनिक, सुलैमान मर्चेंट समेत कई बड़े नाम साथ नजर आ रहे हैं. हंसी-मजाक, तालियां, लाइव सिंगिंग और दोस्तों वाली मस्ती से भरा ये वीडियो फैंस को सीधे 90 के दशक के गोल्डन म्यूजिक दौर में ले गया है.

घर की पार्टी में बन गई मिनी कॉन्सर्ट

अदनान सामी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सिर्फ इतना लिखा, ‘My favourite kind of evenings at home… #Throwback.' लेकिन तीन मिनट का ये वीडियो खुद पूरी कहानी बयां कर देता है. ये कोई अवॉर्ड शो या स्टेज परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि दोस्तों के बीच घर में सजी एक शानदार महफिल है. वीडियो की सबसे खास बात हैं उदित नारायण. वो पूरे दिल से गाते नजर आते हैं. कभी हाथों के इशारों से गाने में जान डालते हैं, तो कभी मुस्कुराते हुए सबको साथ गाने के लिए मोटिवेट करते हैं. उनके आसपास बैठे सोनू निगम, अलका याज्ञनिक, सुलैमान मर्चेंट और बाकी मेहमान तालियां बजाते, झूमते और गानों का लुत्फ उठाते दिखाई देते हैं. किसी के हाथ में ड्रिंक है, कोई हंस रहा है, तो कोई सुरों में खोया हुआ है. पूरे वीडियो में दोस्तों के बीच की गर्मजोशी साफ महसूस होती है.

टये भी पढे़ं- कान्हा के इस गाने को रियल इंडियन सॉन्ग कहते हैं फैंस, 434 मिलियन हैं व्यूज, फिल्म ने भी कमाए थे 600 करोड़

फैंस बोले- ऐसे पल अब कहां देखने को मिलते हैं?

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. सबसे ज्यादा तारीफ उदित नारायण की आवाज और उनकी शानदार एनर्जी की हो रही है. कई फैंस ने लिखा कि उनकी आवाज आज भी उतनी ही ताजा और जादुई लगती है, जितनी सालों पहले सुनाई देती थी. वहीं, कई यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर 90 के दशक की यादें ताजा होने की बात कही. लोगों का कहना है कि उस दौर के सिंगर्स के बीच जो दोस्ती, अपनापन और म्यूजिक के लिए प्यार था, वही इस वीडियो की सबसे बड़ी खूबसूरती है. किसी ने इसे ‘गोल्डन एरा की सबसे प्यारी झलक' बताया, तो किसी ने लिखा कि काश ऐसे अनप्लग्ड म्यूजिकल सेशन आज भी देखने को मिलते.

वीर जारा का है आइकॉनिक गाना 

साल 2004 में वीर जारा रिलीज हुई थी, जिसे यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और मनोज बाजपेयी अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म की कहानी एक भारतीय पायलट वीर की होती है, जिसे पाकिस्तानी लड़की जारा से प्यार हो जाता है. फिल्म के गाने तेरे लिए, ऐसा देश है मेरा, ये हम आ गए हैं, दो पल और मैं यहां हूं गानों को फैंस ने खूब प्यार दिया था.  

ये भी पढ़ें- शिवांगी जोशी को धोखा दे रहे थे 13 साल बड़े कुशाल टंडन? लॉकअप सीजन 2 में हुआ खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adnan Sami, Udit Narayan, Sonu Nigam, Veer Zaara, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com