कुनिका लाल का आरोप है कि विधायक बलदेव खोसा के बेटे सिद्धार्थ खोसा ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
मुंबई:
बॉलीवुड अभिनेत्री और कांग्रेस नेता कुनिका लाल ने अपनी ही पार्टी के एक विधायक के बेटे पर संगीन आरोप लगाया है। कुनिका लाल का आरोप है कि विधायक बलदेव खोसा के बेटे सिद्धार्थ खोसा ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
कुनिका ने इस मामले में ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की है। उधर, सिद्धार्थ खोसा ने कुनिका लाल के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
दरअसल, रविवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की शोकसभा में लाल की बलदेव के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी, लेकिन ऐसा लगा कि मामला सुलझ गया है।
पुलिस ने बताया कि बलदेव का बेटा सिद्धार्थ सुबह लाल के ओशिवारा स्थित आवास पर गया और जान से मारने की धमकी दी।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kunika Lal, MLA Baldev Khosa's Son, कुनिका लाल, विधायक बलदेव खोसा का बेटा, Sidharth Khosa, सिद्धार्थ खोसा