- अभय देओल की फिल्म 'जंगल क्राई' का ट्रेलर लॉन्च
- रुद्राक्ष जीना के जीवन पर बेस्ड 'जंगल क्राई'
- 12 फुटबॉल खिलाड़ियों के रग्बी प्लेयर बनने की कहानी
बॉलीवुड एक्टर अभय देओल (Abhay Deol) की अपकमिंग फिल्म 'जंगल क्राई' (Jungle Cry) का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. इस फिल्म का ट्रेलर 17वें कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में हाउस ऑफ लार्ड्स में दिखाया जाएगा. 'जंगल क्राई' एक स्पोर्ट्स फिल्म है जो भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (Kalinga Institue Of Social Sciences) के रुद्राक्ष जीना (Rudraksha Jena) की जिंदगी पर आधारित है. ये फिल्म ओडिशा के 12 ऐसे खिलाड़ियों की जिंदगी पर बेस्ड है, जो फुटबॉल से रग्बी प्लेयर्स बन जाते हैं और देश को लंदन की एक चैपिंयनशिप में रिप्रेजेंट करते हैं.
ये भी पढ़े: Exit Poll में मोदी सरकार की वापसी पर इस बॉलीवुड एक्टर का तंज
अभय देओल इस फिल्म में गांव में छुपे टैलेंट को ढूढ़ते हैं और उन्हें फुटबॉल सिखाते हैं. लेकिन इन खिलाड़ियों की जिंदगी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब रग्बी कोच पॉल वॉल्श (Paul Walhs) की ऐंट्री होती हैं. ओडिशा के इन 12 खिलाड़ियों को रग्बी खेल की कोई जानकारी नहीं होती लेकिन वॉल्श इन फुटबॉल खिलाड़ियों को रग्बी (Rugby) खेल सिखाते हैं और फिर उन्हें लंदन की एक चैपिंयनशिप में खेलने का मौका मिलता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़े: महबूबा मुफ्ती ने टीवी एंकर को बताया कैंडी स्टोर में छोड़े गए बच्चे
इस फिल्म की कहानी शानदार है. ये फिल्म कुछ-कुछ जगहों पर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' (Chak De India ) की याद दिलाती है. फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. अभय देओल स्टारर ये फिल्म रुद्राक्ष जीना के जीवन की जद्दोजहद को दिखाती है. इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक नहीं आई है. लेकिन इस फिल्म के अगस्त-सितंबर में रिलीज होने के कयास लगाए जा रहे हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं