विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2021

आमिर खान एयरपोर्ट पर एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद के साथ हुए स्पॉट, वायरल हुईं Photos

मुंबई के एयरपोर्ट पर अभिनेता आमिर खान अपनी एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद के साथ स्पॉट हुए. तीनों को एयरपोर्ट पर अपने-अपने चेहरे पर मास्क लगाए बड़े ही कैजुअल लुक में देखा गया.

आमिर खान एयरपोर्ट पर एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद के साथ हुए स्पॉट, वायरल हुईं Photos
एक्स वाइफ किरण और बेटे आजाद के साथ स्पॉट हुए आमिर खान
नई दिल्ली:

मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को अभिनेता आमिर खान अपनी एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद के साथ स्पॉट हुए. तीनों को एयरपोर्ट पर अपने-अपने चेहरे पर मास्क लगाए बड़े ही कैजुअल लुक में देखा गया. इतना ही नहीं, तीनों ने पैपराजी को साथ में खड़े होकर पोज भी दिए. इस दौरान जहां आमिर खान लाइम येलो कलर की हुडी और लोअर में नजर आए. वहीं किरण को राउंड नेक स्ट्रिप टी-शर्ट और बैगी जींस में देखा गया. अपने लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए किरण ने गॉगल भी लगाया था.

हाल ही में किया था तलाक का ऐलान

बात करें किरण और आमिर के बेटे आजाद की तो वे सिंपल राउंड टी-शर्ट और पैंट में थे. बता दें, आमिर खान अपने परिवार के साथ जम्मू और कश्मीर से लौट रहे थे, जहां वे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं. आमिर और किरण ने हाल में अपने तलाक का ऐलान किया था, जिसके बाद उन्होंने ये भी कहा था कि वे अपनी खुशी से म्यूच्यूअल अंडरस्टैंडिंग के साथ अलग हो रहे हैं, लेकिन वे दोस्त बने रहेंगे. ऐसे में दोनों का एक साथ स्पॉट होना फैन्स को जरा भी हैरान नहीं कर रहा है. 

फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है लाल सिंह चड्ढा

बात करें आमिर के वर्क फ्रंट की तो वे जल्द ही करीना कपूर के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे. फिल्म में मोना सिंह और नागा चैतन्य को भी अहम भूमिका में देखा जाएगा. अद्वैत चंदन की यह फिल्म हॉलीवुड की मशहूर फिल्म फॉरेस्ट गंप पर आधारित है. फॉरेस्ट गंप साल 1994 में रिलीज हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Kiran Rao, Azad Rao Khan, Aamir Khan Viral Photos, Laal Singh Chaddha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com