विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2019

आमिर खान की बेटी इरा खान ने बॉयफ्रेंड के साथ किया रोमांटिक डांस, Video हुआ वायरल

इरा खान (Ira Khan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह अपने खास दोस्त मिशाल कृपलानी (Mishaal Kriplani) के साथ रोमांटिक डांस करती दिखाई दे रही हैं.

आमिर खान की बेटी इरा खान ने बॉयफ्रेंड के साथ किया रोमांटिक डांस, Video हुआ वायरल
इरा खान (Ira Kahn) ने मिशाल कृप्लानी (Mishaal Kriplani) के साथ किया रोमांटिक डांस
  • इरा खान ने मिशाल कृप्लानी के साथ रोमांटिक डांस
  • इरा खान और मिशाल कृप्लानी साथ में लगे काफी क्यूट
  • इरा खान का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. फिल्मों और कैमरों से दूर रहने के बावजूद इरा खान (Ira Khan) खूब सुर्खियां बटोरती हैं. इरा खान (Ira Khan) की फोटो हो या उनका वीडियो, दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाते हैं. हाल ही में इरा खान (Ira Khan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह अपने खास दोस्त मिशाल कृपलान (Mishaal Kriplani) के साथ रोमांटिक डांस कर रही हैं. इरा खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. खास यह है कि वीडियो में इरा खान और मिशाल कृपलानी (Mishaal Kriplani) साथ में काफी क्यूट लग रहे हैं. 

Kabir Singh Box Office Collection Day 7: शाहिद कपूर की फिल्म का धांसू प्रदर्शन जारी, कमाए इतने करोड़

इरा खान (Ira Khan) ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा ''मैं बस तुम्हारे साथ डांस करना चाहती हूं.' बता दें कि आमिर खान की बेटी इरा खान ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर यह बताया था कि वह मिशाल कृपलानी (Mishaal Kriplani) को डेट कर रही हैं. वीडियो में येलो टॉप और ग्रीन स्कर्ट में नजर आने वाली इरा खान का लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. वहीं मिशाल कृपलानी की बात करें तो वह व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में बहुत सिंपल लुक के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में जब दोनों डांस कर रहे होते हैं तो बीच में उनका एक दोस्ट उन्हें परेशान करते हुए भी दिखाई देता है. 

तो इस वजह से रोशन परिवार ने सुनैना को रखा है उनके बॉयफ्रेंड से दूर, जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan) और मिशाल कृपलानी को अकसर साथ में देखा जाता है. इसके अलावा इरा खान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मिशाल कृपलानी (Mishaal Kriplani) के साथ फोटो और वीडियो भी साझा करती हैं. कुछ दिन पहले इरा खान के फैंस ने उनसे इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी अ क्वेश्चन' के जरिए दोनों के रिलेशन के बारे में सवाल किया था. इस पर इरा खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मिशाल कृप्लानी और खुद की फोटो लगाते हुए फैंस को जवाब दिया, साथ ही बताया भी वह मिशाल कृप्लानी को डेट कर रही हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ira Khan, Aamir Khan, Mishaal Kirpalani, Ira Khan Aamir Khan Daughter, Ira Khan Video Viral, Ira Khan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com