विज्ञापन
This Article is From May 25, 2018

आमिर खान को फिल्म स्टूडियो में बेटी इरा ने यूं दिया सरप्राइज, वीडियो हुआ वायरल

आमिर खान मुंबई के महबूब स्टूडियोज में थे और इस दौरान उन्हें मजेदार सरप्राइज मिला. आमिर खान यहां पत्नी किरण राव के साथ पानी पाउंडेशन के एक इवेंट में हिस्सा लेने आए थे.

आमिर खान को फिल्म स्टूडियो में बेटी इरा ने यूं दिया सरप्राइज, वीडियो हुआ वायरल
बिटिया इरा के साथ आमिर खान
  • पानी फाउंडेसन केे प्रोग्राम में पहुंचे थे आमिर
  • पहली पत्नी रीना से भी मिले
  • बेटा जुनैद भी था मौजूद
नई दिल्ली: आमिर खान मुंबई के महबूब स्टूडियोज में थे और इस दौरान उन्हें मजेदार सरप्राइज मिला. आमिर खान यहां पत्नी किरण राव के साथ पानी पाउंडेशन के एक इवेंट में हिस्सा लेने आए थे. यहां उनकी पहली पत्नी रीना, बेटा जुनैद और बिटिया इरा उनसे मिलने पहुंचे. इऱा, जुनैद और रीना भी इस प्रोग्राम में शिरकत करने आए थे. लेकिन आमिर और इरा की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. वीडियो में आमिर खान और इरा बहुत प्यार से बातें करते नजर आ रहे हैं. इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी मौजूद थे.

दीपिका पादुकोण को महंगा पड़ा फिटनेस वीडियो डालना, फैन्स ने खोली पोल... देखें
 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on


Video: कॉमेडियन भारती की भांजी ने 'खलीबली' पर किया जंगली डांस, कहा- मेरा मोटा खिलजी

लेकिन इस मौके पर सबकी निगाहें इरा पर ही रहीं और उनका स्टाइल और अंदाज दोनों ही खूब पसंद किए गए हैं. वैसे भी इरा बहुत कम ही मौकों पर मीडिया के सामने आती हैं, और वह अपनी पर्सनल लाइफ को भी सोशल मीडिया पर कम ही शेयर करती हैं. लेकिन इस मौके पर उनका स्टाइल सबकी जुबान पर रहा है.

 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on


पाकिस्तान के इस फैसले से सलमान खान को लगा जोर का झटका, Race 3 पर यूं गिरी गाज

आमिर खान इन दिनों 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं और वे फिल्म के अपने लुक में ही हर जगह नजर आते हैं. लंबे बाल, लंबी मूंछें और छिदा हुआ नाक, यह उनका लुक भी काफी पॉपुलर हो रहा है. 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म में अमिताभ बच्चन और फातिमा फना शेख भी नजर आएंगी. 

 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on


हाल ही में आमिर खान ने खुलासा किया था कि राजकुमार हिरानी ने 'संजू' में उन्हें एक रोल ऑफर किया था, लेकिन वे लीड रोल करना चाहते थे इसलिए उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. हाल ही में आमिर खान ने बॉलीवुड में 30 साल पूरे किए हैं. उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट का अभी ऐलान नहीं किया है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Aamir Daughter Ira, Thugs Of Hindostan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com