विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2017

आमिर खान और अजय देवगन के बीच न कोई 'सीक्रेट' न 'गोलमाल', ये रहा सबूत

'गोलमाल अगेन' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' दिवाली के अवसर पर रिलीज हो रही हैं, लेकिन बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और अजय देवगन के बीच कोई मनमुटाव नहीं है.

आमिर खान और अजय देवगन के बीच न कोई 'सीक्रेट' न 'गोलमाल', ये रहा सबूत
फिल्म 'इश्क' में जम चुकी अजय और आमिर में जोड़ी.
  • दीपावली पर रिलीज होगी 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'गोलमाल अगेन'
  • लंबे समय बाद अजय से मिले. क्या महान व्यक्ति हैं: आमिर खान
  • अच्छे लोग हमेशा जीतते हैं. सीक्रेट या नहीं: अजय देवगन
नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर जब दो बड़े स्टार्स फिल्में टकराती हैं जो इनके बीच मनमुटाव की खबरें सामने आती हैं. लेकिन आमिर खान और अजय देवगन के बीच फिल्मी क्लैश को लेकर कोई झगड़ा नहीं हैं, इसका सबूत दोनों अभिनेताओं ने शनिवार को दिया. 'गोलमाल अगेन' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' दिवाली के मौके को रिलीज हो रही हैं, लेकिन आमिर खान और अजय देवगन के बीच कोई मनमुटाव नहीं है. 'दंगल' के अभिनेता ने अजय की प्रशंसा करते हुए उन्हें महान व्यक्ति करार दिया है. आमिर ने शनिवार को ट्विटर पर अजय के साथ की एक तस्वीर साझा की. उन्होंने ट्वीट किया, "यहां 'गोलमाल'. लंबे समय बाद अजय से मिले. क्या महान व्यक्ति हैं."

पढ़ें: 'दंगल' के बाद 'सीक्रेट सुपरस्टार' आमिर खान को अपना रोल मॉडल नहीं मानती जायरा वसीमपढ़ें: ये क्या! अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन' में नजर आएंगे सलमान खान, लेकिन...

वहीं, अजय ने आमिर को 19 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं. अजय ने लिखा, "अच्छे लोग हमेशा जीतते हैं. सीक्रेट या नहीं. शुभकामनाएं."अजय अभिनीत 'गोलमाल अगेन' 20 अक्टूबर को रिलीज होगी. यह लोकप्रिय 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है. बता दें, अजय और आमिर की जोड़ी बड़े पर्दे पर साल 1997 में रिलीज हुई लोकप्रिय फिल्म 'इश्क' में जमी थी. कॉमेडी से भरी इस फिल्म में आमिर जूही चावला और अजय काजोल के साथ इश्क लड़ाते दिखे थे.
  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Ajay Devgn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com