सच्ची कहानी पर आधारित मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की सर्वाइवल एडवेंचर फिल्म 'द गोट लाइफ आडुजीवितम' 28 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस फिल्म की डबिंग का काम पूरा कर लिया है. उन्होंने साझा किया, 'तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी डबिंग पूरी हो गई है. मैंने इस किरदार को दोबारा जिया है. फिर इसे चार अलग-अलग भाषाओं में चार बार दोबारा देखा. यह एक महाकाव्य फिल्म है. नजीब की अविश्वसनीय सच्ची कहानी देखने के लिए तैयार हो जाइए' यह फिल्म मलयालम साहित्य की दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास 'आडुजीवितम' की कहानी पर आधारित है. प्रसिद्ध लेखक बेंयामिन लिखित इस उपन्यास का 12 विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया है. उपन्यास में नजीब नाम के एक युवक की सच्ची कहानी दिखाई गई है, जो नब्बे के दशक की शुरुआत में विदेश में अपना भाग्य तलाशने के लिए केरल के हरे-भरे समुद्र तटों से पलायन कर गया था.
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक प्लेसी निर्देशित 'द गोट लाइफ: आडुजीवितम' में हॉलीवुड अभिनेता जिमी ज्यां लुईस, अमला पॉल और के.आर. गोकुल, लोकप्रिय अरब अभिनेता तालिब अल बलुशी और रिक अबी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान का. सुनील केएस ने फिल्म के शानदार दृश्य फिल्माए है. दुनिया भर के कई देशों में फिल्माई गई यह फिल्म मलयालम सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है. यह फिल्म निश्चित रूप से दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमैटोग्राफिक अनुभव देगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आडुजीवितम ट्रेलर
भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी डेजर्ट फिल्म 'द गोट लाइफ: आडुजीवितम' 28 मार्च को पांच भाषाओं हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आडुजीवितम का बजट लगभग 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ब्लेसी ने फिल्म को लेकर काम 2015 में शुरू किया था. लेकिन 2018 से लेकर 2022 के बीच फिल्म की फोटोग्राफी को अंजाम दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं