एक हीरो फिल्मी पर्दे पर नजर आता है. सिर्फ एक फिल्म, एक गाना और वो अपने चार्म और चॉकलेटी लुक्स की वजह से फीमेल फैंस के दिल का राजा बन जाता है. चंद लम्हों की स्क्रीन प्रेजेंस, इक्का दुक्का रोमांटिक सॉन्ग और इस हीरो की वजह से उस दौर का सुपर स्टार खुद को इनसिक्योर महसूस करता है. लेकिन मुंबई को भी माया नगरी यूं ही नहीं कहते. ये वो नगरी है जहां कामयाबी का सूरज तेजी से चढ़ता है लेकिन वो शौहरत नहीं दिलाता जिसकी कोशिश होती है और पहचान मिलती है किसी ऐसे किरदार से जिसकी कोई उम्मीद नहीं थी. इस तस्वीर में जीनत अमान के बाजू में बैठे स्टार की तकदीर भी कुछ ऐसी ही रही. क्या आपने पहचाना कौन है ये स्टार.
एक गाने से बन गए स्टार
ये स्टार हैं विजय अरोड़ा जो जीनत अमान के साथ फिल्म यादों की बारात में नजर आए थे. गहरी आंखें, चॉकलेटी लुक्स और रोमांटिक अंदाज से विजय अरोड़ा ने पहली ही फिल्म से फीमेल फैंस का दिल लूटना शुरू कर दिया था. उन्हें रातोंरात मिली हार्ट थ्रोब की इस पहचान की वजह से, उस दौर के सुपर स्टार और रोमांस किंग राजेश खन्ना भी परेशान हो गए थे. जीनत अमान के साथ विजय अरोड़ा ने चुरा लिया है तुमने जो दिल को गाना किया जिसने उन्हें हसीनाओं के दिल का सरताज बनाया. इसके बाद भी विजय अरोड़ा ने कई फिल्मों में और कई दिग्गज हीरोइनों के साथ काम किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

विजय अरोड़ा कौन थे?
विजय अरोड़ा को रातों रात जो शौहरत मिली थी उससे फिल्में तो खूब मिली लेकिन सुपर स्टार वाला दर्जा नहीं मिला. विजय अरोड़ा ने कुल सौ से 110 फिल्मों में काम किया लेकिन पहली फिल्म से मिले फेम के लिए उनका संघर्ष जारी रहा. उन्हें घर घर तक असल पहचान मिली रामानंद सागर की रामायण से. इस मायथलोजिकल शो में विजय ने रावण के बेटे मेघनाद की भूमिका अदा की थी. इसके अलावा भी उन्होंने छोटे पर्दे की दुनिया में लंबे समय तक काम किया. आखिरी समय में कैंसर जैसी बीमारी के चलते उन्होंने तकलीफ झेली और साल 2007 में दुनिया को अलविदा कह दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं