ईरान इस वक्त इजरायल-अमेरिका से जंग लड़ रहा है. ईरान अपनी कला और संस्कृति के लिए खूब जाना जाता रहा है. उनमें से एक ईरान का सिनेमा रहा है. ईरानी सिनेमा दुनिया भर में अपनी गहराई, सादगी और मानवीय भावनाओं को दिखाने के लिए जाना जाता है. 2026 तक भी यह सिनेमा अपनी क्लासिक फिल्मों के साथ ही नई उपलब्धियों से चमक रहा है. यहां हम आपको ईरान की 5 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों से रूबरू करवाते वाले हैं, जिनकी तारीफें दुनियाभर के क्रिटिक्स करते रहे हैं. इसके अलावा कुछ फिल्में तो पुरस्कार भी जीत चुकी हैं. नीचें देखें पूरी लिस्ट:-
ए सेपरेशन - 2011
यह फिल्म ईरानी सिनेमा की सबसे बड़ी सफलता है. एक दंपति की तलाक की कहानी के जरिए नैतिक दुविधाएं, झूठ और सामाजिक दबाव दिखाए गए हैं. ऑस्कर (बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म), गोल्डन ग्लोब और बर्लिन का गोल्डन बियर जीता. IMDb पर 8.3 रेटिंग के साथ यह लगभग हर टॉप लिस्ट में नंबर 1 पर रहती है.
क्लॉज-अप - 1990
यह डॉक्यूमेंट्री और फिक्शन का अनोखा मिश्रण. एक व्यक्ति खुद को निर्देशक मोहसिन मखमलबाफ बताकर लोगों को ठगता है. असली घटना पर आधारित, असली लोगों के साथ फिल्माई गई. इसकी IMDb 8.2 है.
द सेल्समैन- 2016
यह फिल्म एक थिएटर एक्टर और उसकी पत्नी की जिंदगी में अपराध और बदला की कहानी कहती है. यह फिल्म में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज ऑस्कर जीता जीत चुकी है. द सेल्समैन सामाजिक मुद्दों को शानदार तरीके से दिखाया गया है.
चिल्ड्रन ऑफ हेवन - 1997
इस फिल्म में एक भाई-बहन की मार्मिक कहानी, जिनके पास एक ही जूता है. गरीबी, मासूमियत और परिवार के बंधन को बहुत संवेदनशीलता से दिखाया. यह ऑस्कर में नॉमिनेट हो चुकी है. चिल्ड्रन ऑफ हेवन को बच्चों की दुनिया की सबसे प्यारी फिल्मों में से एक माना जाता है.
अबाउट एली - 2009
इस फिल्म में दोस्तों के ग्रुप में एक लड़की गायब हो जाती है, फिर झूठ और सच की जटिलताएं उजागर होती हैं. यह एक साइको थ्रिलर फिल्म है. असगर फरहादी की इस फिल्म की IMDb 7.9 है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं