विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2023

उर्फी जावेद के साथ फ्लाइट में बद्तमीजी, नशे में धुत लड़कों ने किया परेशान

लड़कों के बर्ताव से उर्फी काफी डिस्टर्ब्ड थीं. लेकिन उन्होंने खुद को संभाला क्योंकि फ्लाइट में दूसरे लोग भी सवार थे. वो वहां किसी तरह का सीन क्रिएट नहीं करना चाहती थीं.

उर्फी जावेद के साथ फ्लाइट में बद्तमीजी, नशे में धुत लड़कों ने किया परेशान
उर्फी जावेद के साथ हुई बद्तमीजी
नई दिल्ली:

उर्फी जावेद हाल में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं. लेकिन इस बार उनके कपड़ों ने नहीं बल्कि बालों के रंग ने सबका ध्यान खींचा. उर्फी बार्बी थीम यानी कि पिंक कलर के बालों में नजर आईं. उर्फी गोआ की फ्लाइट लेने के लिए आई थीं...लेकिन इस बार उनकी सीट इकोनॉमी क्लास में थी. यह उनके लिए मुसीबत का सबब बन गया. उनके साथ फ्लाइट में जो हुआ वो काफी गलत और शर्मनाक है. फ्लाइट में सवार कुछ पैसेंजर्स ने उर्फी के साथ गलत व्यवहार किया. उर्फी फ्लाइट में अपनी सीट पर बैठीं और लड़कों के एक ग्रुप ने जैसे ही उन्हें पहचाना हार्श कमेंट करना शुरू कर दिए. नशे में धुत इन लड़कों ने ना केवल उर्फी का मजाक उड़ाया बल्कि उनके लिए गंदे शब्द भी इस्तेमाल किए...हालांकि उर्फी ने उन्हें इग्नोर किया और उस वक्त वहां चुप रहना ही बेहतर समझा.

लड़कों के बर्ताव से उर्फी काफी डिस्टर्ब्ड थीं. लेकिन उन्होंने खुद को संभाला क्योंकि फ्लाइट में दूसरे लोग भी सवार थे. वो वहां किसी तरह का सीन क्रिएट नहीं करना चाहती थीं. उर्फी का ये बर्ताव बताता है कि वह कितनी बहादुर हैं. उन्हें इस सिचुएशन को बड़े ही तरीके से संभाला. वैसे बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद को इस तरह के हालात का सामना करना पड़ा हो. उन्हें अपनी फैशन चॉइस के लिए अक्सर ही ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है और असल जिंदगी में भी लोग उन्हें परेशान करने से बाज नहीं आते...लेकिन उर्फी ने अभी तक किसी के भी खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urfi Javed, Urfi Javed  indian Look, Urfi Javed  update, Urfi Javed  video, Urfi Javed Abused, Urfi Javed Age, Urfi Javed  news, Uorfi Javed, Uorfi Javed  fashion, Uorfi Javed Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com