विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की 'केदारनाथ' के साथ ये 6 बड़ी फिल्में थियेटर में फिर से होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट

दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी भी सामने आ रही है.सिनेमाघर में 6 बड़ी फिल्में फिर से रिलीज होने जा रही हैं होंगी. इन फिल्मों सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की 'केदारनाथ' (Kedarnath) भी शामिल है.  

सुशांत सिंह राजपूत की 'केदारनाथ' के साथ ये 6 बड़ी फिल्में थियेटर में फिर से होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट
तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने ट्वीट कर फिल्मों के बारे में दी जानकारी
नई दिल्ली:

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन लगाया था. इस कड़ी में सिनेमाघर (Cinema Hall) भी बंद कर दिए गए थे. कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही थी. तमाम बड़े मेकर्स अपनी फिल्मों को इस दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे थे. लेकिन अब देश में अनलॉक का दौर शुरू हो चुका है. इसलिए सरकार ने 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर (Cinema Hall) को खोलने की इजाजत दे दी है. अब इंतजार खत्म होने को आया है और फाइनली 15 अक्टूबर से सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं. इसी के साथ दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी भी सामने आ रही है. 6 बड़ी फिल्में इस दौरान रिलीज होंगी. इन फिल्मों सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की 'केदारनाथ' (Kedarnath) भी शामिल है.  

कैटरीना कैफ के पास तेजी से भागकर आए आमिर खान, अचानक लगा दी एक्ट्रेस पर छलांग- देखें थ्रोबैक Video

इन 6 बड़ी फिल्मों की रिलीज की जानकारी फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने ट्वीट कर दिया है. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इन फिल्मों में कोई भी नई फिल्म का नाम शामिल नहीं है. तरण आदर्श ने ट्वीट किया: "इस हफ्ते से सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं, इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की ऑफिशियल लिस्ट जारी हो गई है. इनमें शामिल फिल्में हैंः तान्हाजी, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, मलंग, केदारनाथ और थप्पड़. आने वाले दिनों में और भी फिल्मों की रिलीज के बारे में जानकारी आएगी."

Madhuri Dixit ने 'घाघरा' सॉन्ग पर डांस और एक्सप्रेशन से मचाई धूम, बार-बार देखा जा रहा Video

तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने एक और ट्वीट में बताया है कि इन फिल्मों के साथ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की 'वॉर' (War) भी रिलीज होगी. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया है कि आने वाले दिनों में कई और फिल्में भी शेड्यूल होंगी. इस तरह तरण आदर्श ने दर्शकों को खुशखबरी दी है. साथ ही ये भी खबर है कि हाल के दिनों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई बड़ी फिल्में जैसे दिल बेचारा, सड़क 2, शकुंतला देवी, खुदा हाफिज, गुंजन सक्सेना, गुलाबो सिताबो थियेटर में रिलीज नहीं होंगी. बता दें कि 7 महीने के लंबे अंतराल के बाद सिनेमाघर 15 अक्टूबर से खुलने जा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kedarnath, Kedarnath Films To Re Release In Theatres, Ajay Devgn, 6 Big Films, Cinema Hall, Theatres
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com