विज्ञापन

57 की उम्र, 3800 करोड़ की नेटवर्थ, 4 बार हुआ तलाक, 4 रहे एक्स बॉयफ्रेंड, नेटफ्लिक्स पर इनकी लेटेस्ट फिल्म ने मचाया धमाल

57 साल की उम्र में भी ये एक्ट्रेस जब भी पर्दे पर आती है तो लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हो जाते हैं. 4 तलाक और कई रिश्तों में नाम होने के बाद भी उन्होंने अपने करियर की रफ्तार स्लो नहीं होने दी.

57 की उम्र, 3800 करोड़ की नेटवर्थ, 4 बार हुआ तलाक, 4 रहे एक्स बॉयफ्रेंड, नेटफ्लिक्स पर इनकी लेटेस्ट फिल्म ने मचाया धमाल
57 की उम्र, फिर भी नंबर-1, 4 तलाक, 3800 करोड़ की मालकिन
Social Media
नई दिल्ली:

हॉलीवुड की सुपरस्टार जेनिफर लोपेज आज 57 साल की हो गई हैं. फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली जेनिफर अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर उनकी नई फिल्म 'ऑफिस रोमांस' को भी दर्शकों को अच्छा रिस्पांस मिला था. इस फिल्म में जेनिफर लोपेज एक सक्सेस और सेल्फ कॉफिडेंट महिला के रोल में नजर आई हैं, उनकी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ के बीच जो केमिस्ट्री चलती है वहीं इस फिल्म में लोगों को बेहद पसंद आई. रोमांस, कॉमेडी और इमोशनल एंगल इस फिल्म को एक परफेक्ट स्टोरी बनाती है. 

जेनिफर लोपेज की नेटवर्थ

जेनिफर लोपेज सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नही हैं, बल्कि वो एक बेहतरीन सिंगर, डांसर और बिजनेसवुमन और प्रोड्यूसर भी हैं. उनकी गिनती दुनिया की सबसे  सक्सेसफुल सेलेब्स में होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी टोटल नेटवर्थ करीब 3500 करोड़ रुपए ( लगभग 450 मिलियन डॉलर) बताई जाती है.

जेनिफर की पर्सनल लाइफ 

Latest and Breaking News on NDTV

जेनिफर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो इसे लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रही हैं. उन्होंने अब तक चार शादियां की हैं. पहली शादी 1997 में ओजानी नोआ से हुई थी. लेकिन 1 साल में ही उनका तलाक हो गया था. 

जेनिफर ने दूसरी शादी साल 2021 में क्रिस जुड से की थी और 2002 में उनका रिश्ता टूट गया था. 

जेनिफर ने तीसरी शादी साल 2004 में मार्क एंथोनी से की थी. इस शादी से जेनिफर को दो बच्चे हुए  (मैक्स और एम्मे). मार्क के साथ जेनिफर की शादी 10 साल चली. साल 2014 में इनका तलाक हो गया. 

साल 2022 में जेनिफर ने एक्टर बेन एफ्लेक से शादी की थी. साल 2024 मे दोनों के लिए तलाक फाइल कर दिया था.

ये भी पढ़ें: ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली की बेटी विविएन हटाएगी पिता का सरनेम, पर्सनल वजह से रखेगी सिर्फ मां का सरनेम

इन स्टार्स के साथ जुड़ा नाम

शादियों के अलावा जेनिफर लोपेज के कई हाई-प्रोफाइल रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रही हैं. उनके एक्स बॉयफ्रेंड्स में सीन 'डिडी' कॉम्ब्स, एलेक्स रोड्रिगेज, कैस्पर स्मार्ट और ड्रेक का नाम भी है. हालांकि इन रिश्तों के खत्म होने के बाद भी उन्होंने अपने करियर की रफ्तार स्लो नहीं होने दी.

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों देखें 'ऑफिस रोमांस'?

आज भी जेनिफर लोपेज अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा अपनी फिटनेस, ग्लैमरस अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से लोगों के दिलों पर राज करती हैं. यही वजह है कि 56 साल की उम्र में उनकी फिल्मों को लोग उतना ही पसंद करते हैं. नेटफ्लिक्स पर आई ऑफिस रोमांस भी इसी लिस्ट मे शामिल है और उनकी इस फिल्म ने  रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर भी अच्छी-खासी चर्चा बटोरी है.

अगर आपको हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी फिल्में पसंद हैं, तो ‘ऑफिस रोमांस' आपके लिए एक परफेक्ट फिल्म हो सकती है. इस मूवी में आपको ऑफिस पॉलिटिक्स, रेलिशनशिप में कंफ्यूजन, इमोशनल मोमेंट्स और कॉमेडी का परफेक्ट कॉम्बो देखने को मिलता है. जेनिफर लोपेज की स्क्रीन प्रेजेंस और उनका कॉन्फिडेंट अंदाज फिल्म की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है.

फिल्म में उनके साथ ब्रेट गोल्डस्टीन नजर आए हैं. दोनों का रोमांस लोगों को बेहद पसंद आया. 114 मिनट की इस फिल्म में आपको हर सीन और आगे क्या होगा देखने को मिलेगा. ये एक क्यूट लव स्टोरी है. जिसमें कपल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को किस तरह से मैनेज करेगा ये देखने को मिल रहा है. 

IMDb पर फिल्म में 5.8 रेटिंग मिली है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Hollywood, Entertainment, Jennifer Lopez, Office Romance 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com