विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम् की अनसीन फुटेज देख उड़े यूट्यूबर के होश, 20 मिनट का वीडियो देख बोला ऑस्कर जीतेगी

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' का टीजर 2 अप्रैल को रिलीज हुआ था. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आए थे. इस टीजर पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आए.

4000 करोड़ की रामायणम् की अनसीन फुटेज देख उड़े यूट्यूबर के होश, 20 मिनट का वीडियो देख बोला ऑस्कर जीतेगी
ऑस्कर में जाएगी रामायणम्!
Social Media
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 4000 करोड़ की रामायणम् की चर्चा इस वक्त हर तरफ है. फिल्म का बजट तो सुर्खियां बटो ही रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट भी खूब चर्चा में है. इस बीच फिल्म की एक अनसीन फुटेज की स्क्रीनिंग हुई और यहां भी रामायणम् को खूब तारीफ मिली. एक YouTuber ने जानकारी दी कि इस साल के CinemaCon में कुछ चुनिंदा लोगों को नमित मल्होत्रा ​​की 'रामायणम्' का 20 मिनट का ऐसा फुटेज दिखाया गया, जो पहले कभी नहीं देखा गया था. YouTuber ने यह भी कहा कि इस फिल्म इतना दम है कि ये ऑस्कर में कई कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल कर सकती है.

'Mr Like It Or Not' नाम के YouTuber ने कहा कि यह फिल्म एक "सच्ची भव्य महागाथा और साथ ही एक शानदार फैंटेसी कहानी" दोनों हो सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि Warner Bros. इस फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़ गया है. उन्होंने वीडियो में कहा, "उन्हें अभी-अभी अमेरिका में एक बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन डील मिली है, जिससे उन्हें दुनिया भर में एक बड़ी पहचान मिलेगी. Warner Bros. Studios इस फिल्म को दुनिया भर में डिस्ट्रीब्यूट करेगा. यह एक बहुत बड़ी बात है कि इस नवंबर में 4500 से ज्यादा स्क्रीन पर यह फिल्म दिखाई जाएगी." Warner Bros. और 'रामायणम्' के मेकर्स ने अभी तक इस खबर को कनफर्म नहीं किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस कंटेंट क्रिएटर ने फिल्म के उस फुटेज की खूब तारीफ की, जिसे मुट्ठी भर लोगों को दिखाया गया था. उन्होंने कहा, "मैं और करीब 15 और लोग खुशकिस्मत थे कि हमें फिल्म का करीब 20 मिनट का फुटेज देखने को मिला. यह बहुत शानदार लग रहा है. इसके विजुअल्स जबरदस्त हैं. यह एक बहुत बड़ी इंटरनेशनल फीचर फिल्म बनने वाली है. मुझे पूरा यकीन है कि वे कई अलग-अलग कैटेगरी में Academy Awards के लिए जोर लगाएंगे, खासकर 'International Feature Film' कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए. यह फिल्म उस खास शैली में बिल्कुल फिट बैठती है."

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' का टीजर 2 अप्रैल को रिलीज हुआ था. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आए थे. इस टीजर पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आए. कुछ दर्शकों ने इसके विजुअल्स की तारीफ की तो कुछ ने इसे "कार्टून जैसा VFX" कहकर इसे क्रिटिसाइज किया था.

Latest and Breaking News on NDTV

मल्होत्रा ​​और यश के कोलैब से Prime Focus Studios और DNEG, Monster Mind Creations के साथ मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं. 'रामायणम्' को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा - पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में. इस प्रोजेक्ट में ऑस्कर विनर हंस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने संगीत दिया है. रणबीर के अलावा, फिल्म की कास्ट में साई पल्लवी देवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com