रणबीर कपूर की ‘रामायणम्' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है. इस मेगा बजट प्रोजेक्ट का पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने जा रहा है. हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. खबर है कि रामायणम् पार्ट 1 में रणबीर कपूर और यश एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर नहीं आएंगे. फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर और रावण के किरदार में नजर आने वाले यश की कहानी पहले पार्ट में अलग-अलग ट्रैक पर आगे बढ़ेगी. यश ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि पहले पार्ट में राम और रावण अपने-अपने राज्यों में हैं, इसलिए दोनों का आमना-सामना नहीं होगा. ये सुनकर दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है कि आखिर दूसरे भाग में दोनों के बीच का टकराव किस तरह दिखाया जाएगा.
ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट का रूटीन सुन हैरान हुए सद्गुरु, पूछा- इतना सोओगी तो जिंदगी कब जियोगी? नींद को लेकर कह दी ये बड़ी बात
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Yash confirms he and RanbirKapoor won't share screen space in #Ramayana Part 1???? pic.twitter.com/ZxFvagvBi8
— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) April 15, 2026
रणबीर कपूर के साथ कैसी बॉन्डिंग
भले ही रणबीर कपूर और यश अब तक किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं, लेकिन दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग बन चुकी है. एक इंटरव्यू में यश ने रणबीर की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके बीच गहरा सम्मान है और दोनों इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर एक ही सोच रखते हैं.यश का कहना है कि इतने बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ना उनके लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि एक खास और यादगार सफर जैसा है.
रावण के किरदार को नए नजरिए से देख रहे यश
यश ने अपने किरदार रावण को लेकर भी दिलचस्प बात कही. उन्होंने रावण को सिर्फ एक बुरे इंसान के रूप में नहीं देखा, बल्कि उसे एक ऐसे व्यक्ति के रूप में समझा जिसमें कई तरह की खासियतें और कमियां दोनों थीं. उनके मुताबिक, रामायण सिर्फ अच्छाई और बुराई की कहानी नहीं है, बल्कि ये कर्म, सोच और फैसलों की कहानी है, जहां एक महान और विद्वान व्यक्ति भी गलत निर्णयों के कारण पतन का शिकार हो सकता है.
स्टार कास्ट और रिलीज प्लान
नितेश तिवारी की डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे. ‘रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा भाग 2027 में आने की संभावना है, जिसमें राम और रावण के बीच का महायुद्ध दर्शकों को देखने को मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं