एक दिन क्या रिलीज हुई इसके बाद से फिल्म की स्टार कास्ट अलग-अलग वजहों से चर्चा में है. जुनैद खान की ये दूसरी बॉक्स ऑफिस फ्लॉप थी और साई पल्लवी की हिंदी की हालत फैन्स के सामने आ गई. फ्लॉप तो चलिए स्टारकिड्स की चलती ही रहती है लेकिन साई पल्लवी से दर्शकों को बहुत उम्मीदें थी. ज्यादा उम्मीदें और इंतजार इसलिए क्यों साई नितीश तिवारी की रामायणम् में देवी सीता के रोल में नजर आने वाली हैं.
हिंदी की पोल खुलते ही कास्टिंग पर उठे सवाल
'एक दिन' की प्रमोशन के एक इवेंट में जब साई पल्लवी के पास माइक पहुंचा तो सारा मामला खुल गया. साई टूटी-फूटी हिंदी बोलती दिखीं. इसी बात से लोग इस सोच में पड़ गए कि जब हिंदी का ये हाल है तो रामायणम् का क्या होगा? अब इसी सिलसिले में एक नई खबर आई है.

एबीपी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रामायणम् के मेकर्स ने साई को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. कहा जा रहा है कि फिल्म में साई के डायलॉग डब किए जाएंगे. इस बारे में अभी कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है लेकिन एक्ट्रेस की हिंदी और उनकी फिल्म की हालत को देखकर मेकर्स ऐसा फैसला ले भी सकते हैं. अब ये खबर सच या झूठ ये तो फिल्म की रिलीज पर या किसी ऑफीशियल स्टेटमेंट के रिलीज होने पर ही पता चलेगा.
बॉलीवुड डेब्यू रहा फ्लॉप तो डरे रामायणम् मेकर्स?
बता दें कि साई पल्लवी के फैन्स को लंबे समय से उनके बॉलीवुड में डेब्यू करने का इंतजार था. इसी वजह से जुनैद खान के साथ आई उनकी फिल्म पर सभी की नजर थी लेकिन ये फिल्म परफॉर्म करने में नाकाम रही. विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक फिल्म का बजट 15 करोड़ था और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कलेक्शन महज 4.92 करोड़ थी. अब देखना होगा कि इतने बड़े पैमाने पर आ रही रामायणम् को क्या रिस्पॉन्स मिलता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं