विज्ञापन

4000 करोड़ी रामायणम् की एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म हुई 7 दिन में फ्लॉप, कहा- गलत कास्ट कर लिया 

Ramayana sita bollywood debut film flops: रणबीर कपूर की रामायणम में सीता के किरदार में नजर आने से पहले एक्ट्रेस साई पल्लवी ने आमिर खान के बेटे जुनैद खान की एक दिन से बॉलीवुड डेब्यू किया, जो रिलीज के 7 दिन में ही फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है. 

4000 करोड़ी रामायणम् की एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म हुई 7 दिन में फ्लॉप, कहा- गलत कास्ट कर लिया 
4000 करोड़ की रामायणम् में नजर आएंगी साई पल्लवी
नई दिल्ली:

साई पल्लवी ने नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर की रामायणम् से पहले बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है. उन्होंने आमिर खान के बेटे जुनैद खान के करियर की तीसरी और सिनेमाघरों में रिलीज हुई दूसरी फिल्म एक दिन से बॉलीवुड में कदम रखा है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म रिलीज के हफ्तेभर बाद ही फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार होती नजर आ रही है. लेकिन हाल ही में साई पल्लवी ने बताया कि उन्होंने एक दिन की स्क्रिप्ट क्यों चुनी और उन्होंने आमिर खान से कहा था कि उन्होंने गलत कास्ट कर लिया है. 

साई पल्लवी ने बताया एक दिन को क्यों चुना

आमिर खान टॉकीज के यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में एक दिन के बारे में बात करते हुए साई पल्लवी और जुनैद खान नजर आए. बातचीत के दौरान जब जुनैद ने साई से पूछा कि उन्होंने एक दिन के लिए हां क्यो किया. जबकि उन्हें लगता था कि वह यह फिल्म नहीं करेंगी क्योंकि वह कई भाषाओं में बड़ी फिल्में कर चुकी हैं. इस पर साई ने कहा, “मुझे किसी फिल्म का पैमाना या उसका बड़ा होना आकर्षित नहीं करता. उस समय मेरी जिंदगी में मैंने कई ऐसी फिल्में की थीं, जो काफी गंभीर और भारी थीं और मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी, जो हल्का-फुल्का हो...

ये भी पढ़ें- 1990 में 13 जुलाई और 27 जुलाई को रिलीज हुई थीं 2 फिल्में, सेम टू सेम थी कहानी, बॉक्स ऑफिस एक जीती, दूसरी हारी

साई पल्लवी को पसंद है बिफोर सनराइज

आगे उन्होंने कहा, इसमें मुझे फिल्म बनाने के दौरान और उसके बाद भी कोई मानसिक बोझ या ट्रॉमा न झेलना पड़े. इसलिए जब यह स्क्रिप्ट मेरे पास आई तो मुझे लगा कि यह बिफोर सनराइज (हॉलीवुड फिल्म) की तरह ही होगी. क्योंकि मुझे वह पसंद है और मुझे लगा कि यह फिल्म भी वैसी ही होगी.”  जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बिफोर सनराइज एक हॉलीवुड फिल्म है, जो 1995 में रिलीज हुई थी. इसमें ईथन हॉक और जूली डेल्पी लीड रोल में नजर आए थे. 

आमिर खान से कहा था गलत कास्ट हो गई

साई ने बताया कि आमिर खान ने फिल्म का हिस्सा बनने में अहम भूमिका निभाई क्योंकि मिस्टर परफेक्शनिस्ट की जर्नी भी अलग रही है. वहीं उन्होने एक बार को सोचा कि उन्हें एक दिन के लिए मिसकास्ट किया गया है. जब आमिर ने साई से प्रीमियर पर कुछ कहने के लिए कहा तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता था कि यह मेरे लिए बनी है और मुझे लगता है कि मैं गलत कास्ट हुई हूं. मुझे ऐसा लगता था. मुझे ऐसा ही लगता है; मेरा मानना ​​है कि यह कोई नया व्यक्ति होना चाहिए था, जिसमें थोड़ी-बहुत भड़क-भड़क हो. 

एक दिन के बारे में

1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक दिन 2016 में आई थाई फिल्म वन डे का रीमेक है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों में केवल 4.32 करोड़ कमाए हैं. जबकि फिल्म का बजट 15 करोड़ का है. वहीं साई पल्लवी की बात करें तो वह साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. जबकि उनकी अपकमिंग फिल्म रणबीर कपूर की रामायणम् है, जिसका बजट 4000 करोड़ का बताया गया है. 

ये भी पढ़ें- एकता कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म, जिसने कमाए 200 करोड़, डायरेक्टर को कहा शुक्रिया

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sai Pallavi, Ramayana, Ramayana Actress, Ramayana Sita, Junaid Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com