विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2018

102 Not Out Poster: कुछ यूं अंडे से निकले ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन ने लिए मजे

बॉलीवुड के दो दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की मजेदार केमिस्ट्री जल्द ही एक साथ देखने को मिलने वाली है. 102 Not Out में दोनों ही कॉमेडी करते हुए दिखाई देंगे.

102 Not Out Poster: कुछ यूं अंडे से निकले ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन ने लिए मजे
102 Not Out का पोस्टर हुआ रिलीज
  • 102 नॉट आउट का पोस्टर रिलीज
  • बिग बी और ऋषि की शानदार केमिस्ट्री
  • 4 मई को रिलीज होगी फिल्म
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दो दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की मजेदार केमिस्ट्री जल्द ही एक साथ देखने को मिलने वाली है. 102 Not Out में दोनों ही कॉमेडी करते हुए दिखाई देंगे. शुक्रवार को इस फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. दोनों ही मशहूर कलाकार लगभग 27 साल बाद एक साथ स्क्रीन करते हुए नजर आने वाले हैं. आखिरी बार साल 1991 में आई फिल्म 'अजूबा' में लीड एक्टिंग करते हुए दिखे थे. इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है. ऋषि कपूर और बिग बी ओल्डेज होम की कहानी को मस्तीभरे अंदाज में लेकर आ रहे हैं.

102 Not Out: 27 साल बाद बूढ़े अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की दमदार कैमेस्ट्री
अपनी हर फिल्मों में नए लुक के लिए पहचाने जाने वाले अमिताभ बच्चन इस फिल्म में भी काफी अलग से दिखाई दे रहे हैं. वहीं ऋषि कपूर पर भी बूढ़े व्यक्ति का रोल काफी भा रहा है. हालांकि उन्होंने इससे पहले भी 'कपूर एंड सन्स' में वृद्ध का किरदार निभा चुके हैं.

देखें ट्रेलर - 


अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपनी फीलिंग, कहा- 'चिंटूजी के साथ काम करना...'

बता दें कि इस फिल्म को 'ओह मॉय गॉड' के डायरेक्टर उमेश शुक्ला इस फिल्म को बना रहे हैं.  फिल्म में पिता और बेटे के रिश्तों को दिखलाया गया है. फिल्म के लेखक सौम्या जोशी हैं. यह फिल्म इस साल 4 मई 2018 को रिलीज होने वाली है.

VIDEO: अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, खुद दी जानकारी


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
102 Not Out, 102 Not Out Poster Release, Amitabh Bachchan, Rishi Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com