विज्ञापन
This Article is From May 19, 2017

'102 नॉट आउट' में साथ दिखेंगे 'अकबर' और 'एंथनी', अमिताभ के बेटे का रोल करेंगे ऋषि कपूर

यह जोड़ी 26 साल बाद एक बड़े पर्दे पर दिखाई देगी. इस बात की जानकारी जाने माने फिल्म विश्लेषक तरण आर्दश ने ट्विटर पर दी है.

'102 नॉट आउट' में साथ दिखेंगे 'अकबर' और 'एंथनी', अमिताभ के बेटे का रोल करेंगे ऋषि कपूर
एक बार फिर अबकर और एंथनी साथ दिखने वाले हैं, लेकिन इस बार वे दोनों भाई नहीं होंगे. जी हां, आप ठीक समझे हम बात कर रहे हैं महानायक अमिताभ बच्चन और ऋषि‍ कपूर की. यह जोड़ी 26 साल बाद एक बड़े पर्दे पर दिखाई देगी. इस बात की जानकारी जाने माने फिल्म विश्लेषक तरण आर्दश ने ट्विटर पर दी है. तरण ने ट्वीट करते हुए लिखा की दोनों लगभग तीन दशकों बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे. वे उमेश शुक्ला के निर्देशन में '102 नॉट आउट' में साथ नजर आएंगे. उमेश शुक्ला इससे पहले 'ओएमजी- ओह माय गॉड' और 'ऑल इज वेल' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.  

यह फिल्म इसी नाम के एक गुजराती नाटक पर आधारित है. इसकी पटकथा लेखन और निर्देशन सौम्या जोशी ने किया है. रिपोर्टस के मुताबकि सौम्या जोशी ही फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार करेंगी. फिल्म 102 साल के एक पिता दत्तात्रेय वखारिया और उनके  75 साल के बेटे बाबु की कहानी पर आधारित है. 

तरण आर्दश ने ट्विटर पर दोनों की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें अमिताभ और ऋषि कपूर दोनों को पहचानना मुश्किल है. एक नजर इस तस्वीर पर- 
 

इस कहानी के दोनों किरदार एक दूसरे के उलट हैं. पिता 102 साल की उम्र में भी अपने सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ते, लेकिन बेटा उनका उलट... 

वहीं ऋषि कपूर ने इस फिल्म के बारे में ट्विटर पर जिक्र करते हुए कहा कि महानायक अमिताभ बच्चन के साथ एक बार फिर काम करना शानदार होगा. 
 

ऋषि कपूर ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि अमिताभ बच्चन के साथ काम करना हमेशा खुशी और सम्मान की बात है- 
 

अमिताभ और ऋष‍ि कपूर दोनों ही इससे पहले भी बुजुर्ग किरदार निभा चुके हैं. अमिताभ ने पा और पिकू के लिए अपने लुक में बदलाव किया था वहीं ऋषि कपूर भी 'कपूर एंड संस' में एक बुजुर्ग का किरदार निभा चुके हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishi Kapoor, Rishi Kapoor Amitabh Bachchan, Rishi Kapoor Amitabh Bachchan Reunion, Rishi Kapoor Big B Collaboration, Amitabh Bachchan, 102 Not Out
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com