ब‍िहार में चलने लगा सम्राट का बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया अत‍िक्रमण 

नोट‍िस देने के बाद भी सरकारी जमीन से कब्‍जा नहीं हटाया. इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
बिहार के मुजफ्फरपुर में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया.

बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही मुजफ्फरपुर में योगी स्टाइल में कार्रवाई की शुरुआत हो गई है. अतिक्रमण के खिलाफ सम्राट का बुलडोजर गरजने लगा है. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन ने सरकारी जमीन से अत‍िक्रमण हटवाया. दोबारा अत‍िक्रमण करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी. 

ढोली बाजार में कार्रवाई 

बुलडोजर की यह कार्रवाई मुजफ्फरपुर जिले के ढोली बाजार में की गई है, जहां अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया था. मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा. 

कार्रवाई के दौरान भारी फोर्स तैनात है.

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया 

नोट‍िस के बावजूद सरकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाया. मंगलवार को जिला प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सरकारी भूमि को अत‍िक्रमण मुक्‍त करा दिया. स्थानीय लोगों ने बुलडोजर कार्रवाई का विरोध किया. इसके बाद भी बुलोजर से अत‍िक्रमण हटाया. 

यह भी पढ़ें: सम्राट कैबिनेट में शामिल होंगे निशांत, बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी खबर

Featured Video Of The Day
शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन; SC के आदेश पर 150 अवैध मकानों को ढहाना शुरू