बेटा न फंस जाए, पिता ने बहू का 'दृश्यम' स्टाइल में किया मर्डर, गन्ने के खेत में छिपा दी लाश, फिर पकड़ा कैसे गया?

पुलिस जांच में सामने आया कि बहू की हत्या के बाद पिता नेअपने बेटे को बचाने के लिए पूरी साजिश रची थी. फिल्म दृश्यम स्टाइल में रात के अंधेरे में खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया ताकि किसी को इस घटना की भनक न लगे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
champaran murder news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में पिता ने अपने बेटे को बचाने के लिए बहू की हत्या कर शव गन्ने के खेत में दबा दिया
  • हत्या के बाद दो वर्षों तक मामले को दबाकर रखा गया लेकिन पुलिस जांच और तकनीकी साक्ष्यों से मामला खुला
  • पुलिस को आरोपी के घर की दीवार पर खून के निशान मिले, जिससे हत्या की पुष्टि हुई और आरोपी ने कबूल किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंपारण:

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक मामला बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के बगहा से सामने आया है.यहां एक पिता ने अपने बेटे को बचाने के लिए बहू की हत्या के बाद फिल्म दृश्यम स्टाइल में उसकी उसकी लाश को गन्ने के खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दी. करीब दो साल तक यह मामला दबा रहा, लेकिन पुलिस जांच, कोर्ट की सख्ती और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया.घटना सामने आने के बाद लोग इस वारदात को लेकर हैरान हैं कि आखिर एक पिता अपने बेटे को बचाने के लिए इस हद तक कैसे जा सकता है.

2 साल पहले हुई थी हत्या, साजिश के तहत दबाया गया मामला

यह पूरा मामला चौतरवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव का है. जानकारी के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी.परिजनों ने शुरू में मामले को दबाने की कोशिश की और इसे सामान्य घटना बताकर शांत करा दिया गया, लेकिन मृतका के मायके वालों को घटना पर संदेह था. उन्होंने लगातार न्याय की मांग की और मामला पुलिस तक पहुंचा.जांच के दौरान पुलिस को हत्या की आशंका हुई, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गई.

बेटे को बचाने के लिए पिता ने रची खौफनाक साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि बहू की हत्या के बाद पिता नेअपने बेटे को बचाने के लिए पूरी साजिश रची थी. फिल्म दृश्यम स्टाइल में रात के अंधेरे में खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया ताकि किसी को इस घटना की भनक न लगे.बताया जा रहा है कि पिता को डर था कि अगर मामला खुल गया तो बेटा पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा. इसी वजह से उसने खुद आगे बढ़कर शव को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी ली.दो साल तक यह मामला दबा रहा,लेकिन धीरे-धीरे पुलिस को सुराग मिलने लगे.

दीवार पर खून के निशान बने अहम सुराग

जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली.इस दौरान घर की दीवार पर खून के छींटे मिले.पुलिस ने जब इस बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने इसे कुर्बानी के बकरे का खून बताया.हालांकि पुलिस को बयान पर शक हुआ और जांच आगे बढ़ाई गई.तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया.

Advertisement

गड्ढा खोदकर निकाला गया शव, घड़ी से हुई पहचान

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने खेत में खुदाई करवाई. खुदाई के दौरान दबाया गया शव बरामद हुआ. शव की हालत खराब होने के कारण पहचान करना मुश्किल था.इसके बाद पुलिस ने मौके से मिले घड़ी, कपड़े और अन्य सामान के आधार पर मृतका की पहचान करा ली. परिजनों ने भी सामान के आधार पर पहचान की पुष्टि की.

कोर्ट की सख्ती के बाद शुरू हुआ स्पीड ट्रायल

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने स्पीड ट्रायल का आदेश दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.इस मामले में अपर लोक अभियोजक जितेंद्र भारती ने बताया कि मामले के निष्पादन के लिए कोर्ट की ओर से स्पीड ट्रायल शुरू कर दिया गया है.साथ ही कांड के अनुसंधानकर्ता ने भी न्यायालय को सभी साक्ष्य सौंप दिए हैं, ताकि मामले का जल्द निपटारा हो सके.

Advertisement

इलाके में दहशत, रिश्तों पर उठे सवाल

इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. लोग इस वारदात को लेकर हैरान हैं और इसे रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना बता रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बेटे को बचाने के लिए पिता की ओर से बहू की लाश छिपाना बेहद चौंकाने वाला मामला है, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है.

यह भी पढ़ें-  रात के अंधेरे में किंग कोबरा और रैट स्नेक के बीच खतरनाक लड़ाई, दुश्मन को जिंदा निगल गया 'नागराज', देखिए VIDEO

यह भी पढ़ें- बिहार: ADEO परीक्षा का पेपर लीक! महिला अभ्यर्थी के पास मिला सॉल्व पेपर; 2 बायोमेट्रिक कर्मी गिरफ्तार

पश्चिमी चंपारण से बिंदेश्वर कुमार की रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: अचानक 'वॉर रूम' क्यों पहुंचे Donald Trump? Ceasefire के बाद होगा भीषण युद्ध?
Topics mentioned in this article