ब‍िहार: जदयू व‍िधयाक पप्‍पू पांडेय की मुश्‍किलें बढ़ी, पेट्रोल पंप और आवास पर छापामारी 

विधायक पप्पू पांडे कि गिरफ्तारी के लिए उनके आवास के बाहर भारी संख्‍या में पुलिस पहुंची है. उन पर फर्जी तरीके से जमीन कब्जा करने का आरोप है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जदयू विधायक पप्पू पांडेय के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात है.

गोपालगंज कुचायकोट के जदयू विधायक पप्पू पांडे उर्फ अमरेंद्र कुमार पांडे की मुश्किल लगातार बढ़ती जा रही हैं. फर्जी कागजात बनाकर जमीन पर कब्जा करने के मामले में आरोपी पप्पू पांडे की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है.  हथुआ प्रखंड कार्यालय के ठीक सामने विधायक पप्पू पांडे का पेट्रोल पंप है, और इसी पेट्रोल पंप के परिसर में ही उनका आवास भी है. 

18 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप 

जदयू विधायक पप्पू पांडे वर्तमान में कुचायकोट विधानसभा के विधायक हैं. बीते दिनों कुचायकोट के बेलवा में 18 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा करने और जमीन के काश्तकार को धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी. FIR होने के बाद एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर कुख्यात भू-माफिया भोला पांडे और उसके अन्य चार गुर्गों को गिरफ्तार किया गया था. आरोप है कि ये सभी विधायक के सह पर ही जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करते थे.

विधायक के भाई पर भी मामला दर्ज  

इस मामले में जदयू विधायक पप्पू पांडे, उसके कुख्यात अपराधी भाई सतीश पांडे, सीए राहुल तिवारी को भी नामजद किया गया था. इसके अलावा चार अन्य लोग नामजद हैं. जबकि, 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस ने पहले ही कुख्यात भोला पांडे, दीपक कुमार, गुड्डू कुमार और नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज द‍िया है, लेकिन तीन नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिसमें जदयू विधायक पप्पू पांडे भी शामिल हैं.

कोर्ट ने विधायक के खिलाफ जारी है वारंट  

इसी मामले में कोर्ट ने विधायक पप्पू पांडे के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था. वारंट जारी होते ही गोपालगंज पुलिस एक्शन में है, और आज सोमवार को तड़के हथुआ पेट्रोल पंप स्थित विधायक के आवास पर दर्जनों की संख्या में गाड़ियां पहुंची, उनकी गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं. अब तक इस मामले में स्पष्ट हो नहीं पाया है कि विधायक आवास पर हैं या कहीं और हैं. पुलिस अधिकारियों से भी अभी बातचीत संभव नहीं हो पा रही है. पप्पू पांडे से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है, उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे फीके पड़ रहे अभिषेक शर्मा? आंकड़े कर रहे हैरान 

Featured Video Of The Day
US Iran Peace Talks Failed in Pakistan, America की Unreasonable Demands से Iran ने किया इनकार?