ब‍िहार: प्रेम‍िका के ल‍िए एक महीने तक खाना छोड़ा, दूसरे युवक से शादी होने पर नाराज प्रेमी BSNL टॉवर पर चढ़ा

युवक प्रेमिका से शादी की ज‍िद पर अड़ा रहा. बहुत मनाने के बाद भी युवती के घर वाले नहीं माने और दूसरी जगह शादी कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर.

वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अपनी प्रेमिका की शादी से नाराज होकर BSNL टॉवर पर चढ़ गया. युवक के टॉवर पर चढ़ते ही इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. शनिवार रात करीब 7 बजे टॉवर पर चढ़ा. करीब 2 घंटे तक पुलिस मनाती रही. काफी मनाने के बाद टॉवर से नीचे उतरा.   

 प्रेमिका से नहीं हुई शादी  

घटना लालगंज थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव और बिजली ऑफिस परिसर का है. बताया जा रहा है कि जैतीपुर गांव निवासी दिनेश राम का बेटा अरविंद कुमार (28) अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था. प्रेम‍िका के घर वाले सहमत नहीं थे. प्रेमिका की शादी दूसरी जगह कर दी, इससे नाराज होकर वह BSNL टॉवर पर चढ़ गया. 

टॉवर पर चढ़ गया युवक 

युवक को टॉवर पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही, और लोग युवक को नीचे उतरने की अपील करते रहे. काफी मशक्कत और पुलिस के आश्वासन के बाद युवक टॉवर से नीचे उतरा.  

युवक को हिरासत में लिया 

पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई. पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पिछले एक महीने से अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा था. उसकी शादी अभी दो दिन पहले हुई है. तनाव में उसने एक महीने तक खाना-पीना तक छोड़ दिया था, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'भोज में खूब रसगुल्ला खाए...', तंज पर युवक की हत्या; रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

Featured Video Of The Day
Bharat ki Baat Batatat Hoon: Bhojshala में 'सनातनी' शंखनाद वर्षों का इंतजार खत्म | MP News | Dhar
Topics mentioned in this article