विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2021

Pawan Singh Song: पवन सिंह ने नए भोजपुरी सॉन्ग 'कुंवार वाला डीपी' से मचाया धमाल, वायरल हुआ गाना

पवन सिंग के इस नए गाने का नाम 'कुंवार वाला डीपी' है. यह गाना रिलीज होने के साथ ही धूम मचाना शुरू हो चुका है.

Pawan Singh Song: पवन सिंह ने नए भोजपुरी सॉन्ग 'कुंवार वाला डीपी' से मचाया धमाल, वायरल हुआ गाना
पवन सिंह का नया गाना रिलीज
नई दिल्ली:

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह हमेशा अपने नए-नए गानों से फैन्स का मनोरंजन करते आए हैं. एक्टर हर मौके पर दर्शकों को नए गानों की सौगात देते हैं. पवन सिंह फिर से एक गाना लेकर आए हैं, जो यूट्यूब सहित तमाम प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है. पवन के इस नए गाने का नाम 'कुंवार वाला डीपी' है. यह गाना रिलीज होने के साथ ही धूम मचाना शुरू हो चुका है. पवन सिंह  के नए भोजपुरी सॉन्ग को अब तक 33 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह सिलसिला लगातार जारी है.

पवन के गाने 'कुंवार वाला डीपी' को पवन सिंह ने अंकिता सिंह के साथ मिलकर गाया है. गाना बेहद खूबसूरत है. इसलिए लोगों का भरपूर प्यार भी गाने को मिल रहा है. पवन सिंह का यह गाना यूट्यूब चैनल शुभ लाभ से रिलीज हुआ है. पवन ने अपने इस गाने के लिए सबका आभार जताते हुए इसे और वायरल करने की अपील की है. पवन ने कहा कि आपके प्यार और आशीर्वाद से गाना आगे बढ़ रहा है. यह बेहद मनोरंजक गाना है, अगर नहीं सुना है आपने अभी तक तो जरूर सुन लीजिए बहुत मजा आएगा.

बता दें कि पवन सिंह के गाने 'कुंवार वाला डीपी' के लीरिक्स को प्रिंस प्रियदर्शी ने तैयार किया है. संगीत  प्रियांशु सिंह का है. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. कोलेब्रेशन अमित सिंह का है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, Pawan Singh Song, New Bhojpuri Song, Pawan Singh New Bhojpuri Song, Kunwar Wala DP, Bhojpuri Hit Song 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com