विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2026

गोल्डी यादव और प्रिया सिन्हा गाना 'बोलिया लागे गोलिया' हुआ रिलीज, दिलकश आवाज और अंदाज के फैंस हुए कायल

भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव की खूबसूरत आवाज म गाया हुआ और एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा की अदाकारी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत 'बोलिया लागे गोलिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

गोल्डी यादव और प्रिया सिन्हा गाना 'बोलिया लागे गोलिया' हुआ रिलीज, दिलकश आवाज और अंदाज के फैंस हुए कायल
गोल्डी यादव और प्रिया सिन्हा गाना 'बोलिया लागे गोलिया' हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिने जगत में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने भोजपुरी में देसी गाने, पारंपरिक गाने, भोजपुरी कल्चर से जुड़े गाने बनाकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मिसाल कायम किया है और नई दिशा दिया है. ऐसे में भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव की खूबसूरत आवाज म गाया हुआ और एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा की अदाकारी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत 'बोलिया लागे गोलिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव मधुर आवाज में गाकर सबका मन मोह रही हैं. वहीं इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा देसी ठुमका लगाकर बिजली गिरा रही हैं. उनका शानदार परफॉर्मेंस देखते ही बन रहा है.

वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा को ससुराल में सास, देवर, ननद बहुत परेशान करते हैं, जिससे तंग आकर प्रिया अपने मायके चली जाती है और अपने पति को फोन पर अपनी आप बीती बयां करते हुए कहती है कि...'सास देले गारी, देवर मारे ताना, जाके बाहर रहातारा ये हो मर्दाना, सुने गांव टोलिया राजा, ननदो के बोलिया राजा, लागेला गोलिया राजा...'

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'बोलिया लागे गोलिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने बुलंद आवाज में गाया है. इसके वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा ने कमाल की एक्टिंग की है. 
इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है. वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, पीआरओ ब्रजेश मेहर, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं. डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है. इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है.

गाने के बारे में सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि 'जब भी मुझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से गाना गाने का अवसर मिलता है तो मुझे बहुत खुशी होती है. इसे   शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है.  वहीं एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा ने कहा कि 'जब से मैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ी हूं, मुझे बेहतरीन भोजपुरी गानों में काम करने का मौका मिलता रहता है. इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू. इस गाने की शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आया था. इस सांग को अपना प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं.'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boliya Lage Goliya, Boliya Lage Goliya Viral, Boliya Lage Goliya New Song, Bhojpuri Film, Bhojpuri Latest Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com