विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2022

छठ घाट पर पति के साथ जाने के लिए तैयार दिखी शिल्पी राघवानी, नेहा राज का नया गीत 'केरवा के पतवा पर' हुआ वायरल

सिंगर नेहा राज की मधुर आवाज में छठ गीत 'केरवा के पतवा पर' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. इस गीत को काफी पसंद किया जा रहा है.

छठ घाट पर पति के साथ जाने के लिए तैयार दिखी शिल्पी राघवानी, नेहा राज का नया गीत 'केरवा के पतवा पर' हुआ वायरल
छठ घाट पर पति के साथ जाने के लिए तैयार दिखी शिल्पी राघवानी
नई दिल्ली:

आस्था के महापर्व छठ पूजा का प्रारंभ आज से हो रहा है. इस चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. छठ का व्रत काफी कठिन होता है, क्योंकि इस दौरान व्रती को लगभग 36 घंटे तक निर्जल व्रत रखना होता है. बिहार में सूर्य उपासना का महापर्व छठ आते ही हर घर और मुहल्ले में छठ के गीत बजने लगते हैं. बिहार में इस पर्व का एक अलग ही महत्व है, दूसरे देश और शहर में रहने वाले लोग भी इस पर्व में बिहार आते हैं.

हालांकि आज इस ग्लोबलाइजेशन के दौर में छठ महापर्व अब विदेशों में भी मनाया जाने लगा है. इसी बीच छठ व्रत करने वाले भक्तों का उत्साह बढ़ाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रोजाना छठ गीत रिलीज किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में सिंगर नेहा राज की मधुर आवाज में छठ गीत 'केरवा के पतवा पर' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है.

इस गीत को अभिनेत्री शिल्पी राघवानी पर फिल्माया गया है, जिन्होंने कुछ ही समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. इस सॉन्ग में अभिनेत्री अपने ऑनस्क्रीन पति को छठ की तैयारी करने को कह रही है. वही आने जाने वाले लोगों के मुंह से छठ गीत सुनाई देने लगे है, ऐसा अपने पिया को बता रही है. वही वे उनसे घटा पर जाने की बात कर रही है. इस तरह के गीतों से मन में एक अलग तरह का उत्साह भर जाता है. गाने में बैकग्राउंड डांसर्स  भी दिख रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Raj New Chhath Song, Kerwa Ke Patawa, Kerwa Ke Patawa New Song, Neha Raj Latest Song, Bhojpuri Song 2022, Chhath Geet 2022, Chhath Geet Hindi Song, Chhath Geet Video Download
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com