विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2021

Bhojpuri Chhath Geet 2021: पवन सिंह और नीलम गिरी के ‘धनिया हमार नया बाड़ी’ की यूट्यूब पर धूम, गाना 18 मिलियन के पार

Bhojpuri Chhath Geet 2021: भोजपुरी सिनेमा के स्‍टार पवन सिंह का नया छठ गीत ‘धनिया हमार नया बाड़ी’ रिलीज होने के साथ वायरल हो गया था. इस गाने में पवन सिंह का जादू जमकर चला था.

Bhojpuri Chhath Geet 2021: पवन सिंह और नीलम गिरी के ‘धनिया हमार नया बाड़ी’ की यूट्यूब पर धूम, गाना 18 मिलियन के पार
Bhojpuri Chhath Geet 2021: भोजपुरी छठ गीत हुआ वायरल
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के स्‍टार पवन सिंह का नया छठ गीत ‘धनिया हमार नया बाड़ी' रिलीज होने के साथ वायरल हो गया था. इस गाने में पवन सिंह का जादू जमकर चला था. गाने में उनके साथ एक्‍ट्रेस नीलम गिरि नजर आईं थी. इस भक्ति गीत को फैंस काफी पसंद पसंद किया है. छठ पर्व (Bhojpuri Chhath Geet 2021) पर पवन सिंह का ये गाना फिर से खूब सुनाई दे रही है और यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 1 करोड़ 80 (18 मिलियन) लाख से ज्याा ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ‘धनिया हमार नया बाड़ी' गाने को म्यूजिक कंपनी ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. 

‘धनिया हमार नया बाड़ी' छठ गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, वही इस छठ गीत के बोल आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं. वहीं, इसका संगीत छोटे बाबा ने तैयार किया है। इसके वीडियो डायरेक्‍टर रवि पंडित हैं. इस सांग को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. छठ पर्व करीब है और लोग इसकी तैयारियों में जुट हुए हैं, ऐसे में यह गाना लोगों से और भी कनेक्‍ट कर रहा है. इस गाने पर फैन्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, आपके आवाज में साक्षात सरस्वती मैया विराजमान है. माता रानी आप पे सदैव आशीर्वाद बनाए रखे. बता दें कि छठ पूजा के मौके पर भोजपुरी सितारे खूब गाने लेकर आते हैं और छठ मईया को अर्पित करते हैं. इस तरह इस बार भी खूब गाने रिलीज हो रहे हैं. 
 

Bhojpuri एक्टर खेसारी लाल यादव बोले- किसान नहीं तो हम नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Chhath Geet 2021, Chhath Geet 2021, Chhath Geet, Bhojpuri Chhath Geet, Neelam Giri, Pawan Singh, Neelam Giri Chhath Geet, Pawan Singh Chhath Geet, Pawan Singh Ka Gana, Bhojpuri Gana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com