Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का तहलका
खास बातें
- खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने मचाया धमाल
- 'सज के संवर के' भोजपुरी सॉन्ग से उड़ाया गदर
- यूट्यूब पर 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के जुबली स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) जब भी साथ आते हैं धमाल मचना तय हो जाता है. दर्शकों पर इन दोनों सुपरस्टार का जलवा सिर चढ़कर बोलता है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) होली के मौके पर जबरदस्त तरीके से यूट्यूब (YouTube) पर ट्रेंड कर रहे हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) 'सज के संवर के' ने यूट्यूब पर कोहराम मचा दिया है.