इंतजार की घड़ियां खत्म करते हुए निर्माता रत्नाकर कुमार और हिट मशीन खेसारी लाल यादव स्टारर भोजपुरी 'संघर्ष 2' का टीजर आज वेलेंटाइन डे के दिन वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक्शन का भरपूर तगड़ा डोज देखने को मिला रहा है. फिल्म के टीजर में ज्यादा कुछ तो रिवील नहीं किया गया है, लेकिन इसमें हिट मशीन खेसारी लाल यादव का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है. फिल्म में उनका एक्शन अवतार नजर आ रहा है. फिल्म में खेसारी का लुक अब तक आई हुई उनकी सभी फिल्मों से अलग है.
इस टीजर को देखकर लोगों का कहना है कि ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म होने वाली है, क्योंकि संघर्ष 2 का इंतजार भोजपुरिया दर्शक पिछले 4 साल से कर रहे हैं. जब से इस की घोषणा की थी तभी से दर्शकों इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टीजर में खेसारी को बैंकाक व पटाया में दिखाया गया है, जिसमें कभी वे हाथ मे मशीन गण तो कभी वाटर जेट चलाते हुए नजर आ रहे हैं. इस टीजर में माही श्रीवास्तव, मेघाश्री, सबा खान, विनोद मिश्रा और सामर्थ चतुर्वेदी की एक छोटी सी झलक देखने को मिली है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वही टीजर की बात करे तो इसके बैक ग्राउंड में 90 के दशक के लेजेंडरी अभिनेता सुरेश ओबेरॉय की दमदार आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें वे कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि, "भारत कोई जमीं का टुकड़ा नहीं...एक जीता जागता हिन्दू राष्ट्र पुरुष है...यहां की नदी नदी गंगा है...और कंकर कंकर शंकर है...हम जिएंगे तो भारत के लिए... और मरेंगे तो भारत के लिए...और जब भी कोई सिरफिरा...बहती हुई गंगा से अपने कान लगाके सुनेगा...तो एक ही आवाज सुनाई देगी...वंदे मातरम". टीजर के अंत में खेसारी कहते हैं दिल थामके बैठो चाहने वालों...पिक्चर अभी बाकी है.
ओवर आल कहे तो पिक्चर में दम है जैसा कि टीजर में दिखाया गया है. फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार है, जिनकी पहचान क्वालिटी बेस्ट फिल्म करने की रही है. को प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव हैं. इस फिल्म को पराग पाटिल ने निर्देशित किया है. इस फिल्म में सूत्रधार के तौर पर सुरेश ओबेरॉय की आवाज सुनाई देगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं