विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2022

खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे का नया गाना 'पिया जी के मुस्की' रिलीज, दोनों की धमाकेदार केमिस्ट्री देख, फैन्स के ताबड़तोड़ आए कमेंट्स 

खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सितारे हैं. दोनों की फैन फॉलोइंग हजारों लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है. खेसारी और आम्रपाली के गाने नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर आए दिनों धमाल मचाते हैं.

खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे का नया गाना 'पिया जी के मुस्की' रिलीज, दोनों की धमाकेदार केमिस्ट्री देख, फैन्स के ताबड़तोड़ आए कमेंट्स 
खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे का नया गाना 'पिया जी के मुस्की' रिलीज
  • खेसारी और आम्रपाली का नया गाना रिलीज
  • पिया जी के मुस्की गाने पर आए शानदार व्यूज
  • फैन्स वीडियो पर जमकर लुटा रहे हैं प्यार
नई दिल्ली:

खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सितारे हैं. दोनों की फैन फॉलोइंग हजारों लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है. खेसारी और आम्रपाली के गाने नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर आए दिनों धमाल मचाते हैं. वहीं हाल ही में दोनों का नया गाना 'पिया जी के मुस्की' रिलीज हो गया है. इस गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखी जा सकती है. बता दें कि इस म्यूजिक वीडियो को रिलीज हुए मात्र 24 घंटे हुए हैं और इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस वीडियो को अभी तक 2.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

पिया जी के मुस्की गाना में देखा जा सकता है की पहले आम्रपाली किसी की सगाई में जाती हैं. वहां जाकर वे फंक्शन में चार चांद लगा देती हैं. वहीं इस फंक्शन में खेसारी में जाते हैं जहां दोनों एक दूसरे को मन ही मन पसंद करने लगते हैं. और आम्रपाली खेसारी के सपने देखने लगती हैं. वहीं शानदार म्यूजिक के साथ दोनों का का डांस धमाल मचा देता है. सोशल मीडिया पर दोनों भोजपुरी स्टार्स की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है. 

इस वीडियो को देख एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है आपने तो दिन ही जीत लिया भइया तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा छाए गई जोड़ी. इतना ही नहीं एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा आप दोनों की जोड़ी आते ही धमाल मचा देती है. बता दें कि खेसारी और आम्रपाली को-स्टार्स के साथ ही अच्छे दोस्त भी हैं. दोनों के इससे पहले कई गाने रिलीज हो चुके हैं. 

VIDEO: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और नेहा शर्मा हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Khesari Lal Yadav Viral Video, Amrapali Dubey, Amrapali Dubey And Khesari Lal Yadav Dance Video Viral, Bhojpuri Songs Viral, Piya Ji Ke Muski, Piya Ji Ke Muski Song Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com