विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2018

पवन सिंह ने खेतों में लहराया तिरंगा, YouTube पर ये देशभक्ति गाना हुआ सुपरहिट... देखें Video

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक और गाना यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से हिट हो रहा है. स्वतंत्रता दिवस से पहले भोजपुरी देशभक्ति गाना खुद पवन सिंह ने गाया है.

पवन सिंह ने खेतों में लहराया तिरंगा, YouTube पर ये देशभक्ति गाना हुआ सुपरहिट... देखें Video
भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह
  • स्वतंत्रता दिवस से पहले आया वीडियो
  • पवन सिंह ने फिर मचाया धमाल
  • यूट्यूब पर 8 लाख बार देखा गया
नई दिल्ली: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक और गाना यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से हिट हो रहा है. स्वतंत्रता दिवस से पहले भोजपुरी देशभक्ति गाना खुद पवन सिंह ने गाया है. यह गाना भोजपुरी फिल्म 'मां तुझे सलाम' का है. पवन सिंह गांव के हरियाली खेतों में तिरंगा लहराते हुए 'हमार देशवा महान...' गाना गाकर लोगों का दिल जीत लिया. आजादी दिवस मनाने से पहले आया ये गाना लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है. 6 अगस्त को रिलीज हुए इस देशभक्ति गाने को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने में गांव-देश के पारंपरिक परिधान व खेत खलियान में मौजूद किसान को दिखलाया गया है.

आम्रपाली दुबे पार्वती तो पवन सिंह बनें भगवान शंकर, म्यूजिक वीडियो से ऐसे मचाएंगे तहलका

पवन सिंह के इस गाने को इसलिए भी काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि यह 15 अगस्त से पहले स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुआ. फिल्म 'मां तुझे सलाम' का यह गाना सबसे ज्यादा हिट होने वाला सॉन्ग है. इस भोजपुरी गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है और म्यूजिक अवनीश झा 'घुंघरू' ने दिया है. 

देखें वीडियो-


सपना चौधरी ने भोजपुरी, बॉलीवुड, पंजाबी और हरियाणवी गानों से मचाया तूफान, Video हो रहे वायरल

'मां तुझे सलाम' को असलम शेख ने डायरेक्ट किया है. पवन सिंह और मधु शर्मा के इस सॉन्ग को याशी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. 'मां तुझे सलाम' फिल्म में पवन सिंह के अलावा मधु शर्मा, अक्षरा सिंह और सुरेंद्र पाल सिंह भी नजर आएंगे. वैसे इस एक्शन से भरी फिल्म का ये गाना धमाकेदार है, और भोजपुरी सिनेमा की ओर से एक और हिट सौगात है. वैसे खेसारी लाल का नवरत्न सॉन्ग भी खूब चला था. अब बारी पॉवर स्टार पवन सिंह की है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Songs, Pawan Singh, Hamaar Deshwa Mahan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com