आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) लेकर आईं नया भोजपुरी छठ गीत (Bhojpuri Chhath Song)
- आम्रपाली दुबे का नया छठ गीत रिलीज
- ठेकुआ बनाती आ रही हैं नजर
- यूट्यूब पर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:
बिहार का महापर्व छठ (Chhath) 11 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो कि नहाय-खाए (Nahay Khay), खरना या लोहंडा (Kharna or lohanda), सुबह और शाम के अर्घ्य के साथ 14 नवंबर तक चलने वाला है. जबकि छठ पूजा (Chhath Puja) में सूर्य को पहला अर्घ्य 13 नवंबर को दिया जाएगा. छठी मईया (Chhathi Maiya) के इस पर्व को बिहार में धूमधाम से मनाते हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने छठ पूजा (Chhath Puja 2018) के मौके पर अपनी आवाज में भोजपुरी छठ गीत (Bhojpuri Chhath Song) रिलीज किया था. आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के इस छठ गीत को यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला था. आम्रपाली दुबे ने ‘चले के बाटे छठी घाट ऐ पिया' गीत गाया था, इसे अब तक 19 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की यूट्यूब (YouTube) क्वीन के नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की फिल्म 'लागल रहा बताशा (Lagal Raha Batasha)' का छठ गीत रिलीज हो गया है.
खेसारी लाल यादव ने Chhath Puja पर छठी मैया को किया याद, बोले- आरा छपरा के घाट निक लागेला, देखें Video
काजल राघवानी ने Chhath Puja पर लाल साड़ी में गाया 'पेन्हीं ना बलम जी पियरिया' गीत, Video ने मचाया तहलका
भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्म 'लागल रहा बताशा' के छठ गीत (Chhath Song) 'घरे घरे होत छठी माई का व्रतिया (Ghare Ghare Hota Chhathi Maai Ke Varatiya)'ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा दी है, और इस सॉन्ग के वीडियो को अभी तक साढ़े चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) इस सॉन्ग में छठ पूजा से जुड़ी सारी रस्में दिखा रही हैं और ठेकुआ बनाती भी नजर आ रही हैं. छठ पूजा के इस भोजपुरी सॉन्ग में छठ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात नजर आती है.
खेसारी लाल यादव ने Chhath Puja पर गाया ये सॉन्ग, 24 घंटे में 5 लाख बार देखा गया Video
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के छठ पूजा के इस गीत को सिंगर कल्पना ने गया है और इसमें ओम झा का म्यूजिक है. इस छठ गीत के बोल प्यारे लाल यादव और आजाद सिंह ने लिखे हैं. भोजपुरी फिल्म 'लागल रहा बताशा' के डायरेक्टर आलोक सिंह बीसन हैं. इस भोजपुरी फिल्म में मनोज टाइगर, आम्रपाली दुबे, अविनाश दुबे, आनंद मोहन, प्रकाश जायस और संभावना सेठ लीड में नजर आएंगे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bhojpuri Chhath Songs, Chhath 2018, Chhath Puja 2018, Bhojpuri Cinema, Amrapali Dubey Viral Video, Amrapali Dubey Video, Amrapali Dubey