विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2021

आम्रपाली दुबे का छठ सॉन्ग 'दउरा में दिया बारा बलम' हुआ रिलीज, निरहुआ संग जमी जोड़ी- देखें Video

Amrapali Dubey और Nirahua ने भी अपना छठ वीडियो सॉन्ग रिलीज कर दिया है. ये गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

आम्रपाली दुबे का छठ सॉन्ग 'दउरा में दिया बारा बलम' हुआ रिलीज, निरहुआ संग जमी जोड़ी- देखें Video
Amrapali Dubey और Nirahua
नई दिल्ली:

भोजपुरी सितारे इन दिनों एक से एक छठ गीत लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए Amrapali Dubey और Nirahua ने भी अपना छठ वीडियो सॉन्ग रिलीज कर दिया है. आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस गाने का नाम 'दउरा में दिया बारा बलम' है. गाने में दोनों भोजपुरी सुपरस्टार पूरी तरह से छठ के रंग में रंगे हुए हैं. यह भोजपुरी सॉन्ग बीते शनिवार को ही रिलीज हुआ है. आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी वैसे भी धमाल मचाने के लिए जानी जाती है. इस बार भी दोनों ने ऐसा ही किया है.

Amrapali Dubey और Nirahua के छठ गीत 'दउरा में दिया बारा बलम' को खूब पसंद किया जा रहा है. इस गाने को शिल्पी राज ने गाया है, जबकि आर्य शर्मा का इसमें संगीत है. वीडियो को आर्यन देव ने डायरेक्ट किया है. इस छठ गीत को देखने और सुनने के बाद भोजपुरी दर्शक इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

गौरतलब है कि Amrapali Dubey जल्द ही हमें फिल्म 'घर परिवार' में दिखेंगी. फिल्म में एक बार फिर उनकी और Nirahua की जोड़ी जमेगी. बता दें कि आम्रपाली दुबे अपनी पढ़ाई के दौरान प्रारंभ में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया. उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई. उन्हें 2014 में भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से प्रसिद्धि मिली.

देखें ये वीडियो: नीलम गिरी ने बताया क्यों भोजपुरी सिनेमा में रखा कदम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Amrapali Dubey Video, Amrapali Dubey Song, Amrapali Dubey Dance Video, Nirahua, Amrapali Dubey And Nirahua
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com