विज्ञापन

स्मृति ईरानी के पति की 5 फोटो, मां की बिल्डिंग की पार्किंग में की थी तलाकशुदा से शादी

Smriti Irani : शादी के बाद स्मृति ईरानी और जुबिन ईरानी ने अपने-अपने करियर को जारी रखा. यह कपल तीन बच्चों के माता-पिता हैं, जिनके नाम जोहर, जोइश और शेनेल हैं.हालांकि, स्मृति ईरानी शेनेल की सौतेली मां हैं.

स्मृति ईरानी के पति की 5 फोटो, मां की बिल्डिंग की पार्किंग में की थी तलाकशुदा से शादी
Smriti Irani husband: स्मृति ईरानी के पति की 5 फोटो
नई दिल्ली:

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और राजनेता स्मृति ईरानी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पति जुबिन ईरानी के साथ अपनी अनोखी लव स्टोरी शेयर की. उन्होंने बताया कि कैसे एक सिंपल हैंडशेक और समझदारी से शुरू हुआ यह रिश्ता दशकों से इतने मजबूत कैसे है? पार्किंग में हुई शादी और बेहद सादगी भरे पल इस बात का उदाहरण हैं कि रिश्ते दिखावे से नहीं, समझ और भरोसे से बनते हैं.

अमीर परिवार से रिश्ता ठुकराया

Latest and Breaking News on NDTV

स्मृति ईरानी को शादी के लिए दो ऑफर्स आए थे, जिनमें से एक लंदन से एक अमीर परिवार के बेटे का था. लेकिन उन्होंने उस ऑफर को ठुकरा दिया क्योंकि वह अपनी शर्तों पर जीवन जीना चाहती थीं. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उन्हें खुद के फैसले लेने की आजादी दी थी. 

लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे स्मृति-जुबिन

Latest and Breaking News on NDTV

स्मृति और जुबिन ईरानी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे. स्मृति के अनुसार, जुबिन ने उनकी चीजों को समझा और उन्हें करियर जारी रखने की पूरी आजादी दी. यही आपसी समझ उनके रिश्ते की मजबूत नींव बनी.

ये भी पढ़ें- सायरा बानो इस एक्ट्रेस की खूबसूरती की आज भी हैं कायल, 1966 में हुई थी पहली मुलाकात, कहा- जब वह अंदर आईं

हाथ मिलाकर तय हुआ रिश्ता

Latest and Breaking News on NDTV

स्मृति ने बताया कि उनकी शादी किसी फिल्मी प्रपोजल से नहीं बल्कि एक साधारण बातचीत और हैंडशेक से तय हुई थी. जुबिन ने उनसे केवल इतना पूछा कि कोई दिक्कत तो नहीं है और जब जवाब में आपसी सहमति मिली तो रिश्ता तय हो गया. यह सादगी आज भी उनके रिश्ते की खासियत मानी जाती है.

पार्किंग में की थी शादी

Latest and Breaking News on NDTV

स्मृति ईरानी की शादी किसी भव्य वेडिंग हॉल में नहीं बल्कि उनकी मां की बिल्डिंग की पार्किंग में हुई थी. वह उस समय शूटिंग भी कर रही थीं, इसलिए शादी जल्दी में संपन्न हुई. 

25 साल से हैं साथ 

Latest and Breaking News on NDTV

शादी के बाद स्मृति ईरानी और जुबिन ईरानी ने अपने-अपने करियर को जारी रखा. स्मृति के अनुसार, किसी भी रिश्ते में दिखावा नहीं बल्कि समझदारी और जिम्मेदारी सबसे अहम होती है. यही कारण है कि 2001 में शुरू हुआ उनका रिश्ता आज भी मजबूती के साथ कायम है. यह कपल तीन बच्चों के माता-पिता हैं, जिनके नाम जोहर, जोइश और शेनेल हैं. हालांकि, स्मृति ईरानी शेनेल की सौतेली मां हैं. शेनेल, जुबिन ईरानी की पहली पत्नी मोना ईरानी की बेटी हैं, जो स्मृति की करीबी दोस्त भी थीं. फिलहाल स्मृति क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- राहुल रॉय की एक्स वाइफ की 4 फोटो, बागबान एक्टर से टूटी थी 6 महीने की शादी, 14 साल बाद आशिकी एक्टर से भी टूटा रिश्ता

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Irani, Zuban Irani, Smriti Irani Husband Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com