विज्ञापन

राहुल रॉय की एक्स वाइफ की 4 फोटो, बागबान एक्टर से टूटी थी 6 महीने की शादी, 14 साल बाद आशिकी एक्टर से भी टूटा रिश्ता

फिल्मी दुनिया में एक म्यूजिक वीडियो से रातों-रात पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ ज्यादा चर्चा में रही. दो शादियां हुईं, दोनों ही रिश्ते टूट गए. पहली शादी सिर्फ 6 महीने चली और दूसरी 14 साल बाद खत्म हुई.

राहुल रॉय की एक्स वाइफ की 4 फोटो, बागबान एक्टर से टूटी थी 6 महीने की शादी, 14 साल बाद आशिकी एक्टर से भी टूटा रिश्ता
राहुल रॉय की एक्स वाइफ की 4 फोटो
नई दिल्ली:

फिल्मी दुनिया में कई चेहरे ऐसे होते हैं जो एक गाने या एक प्रोजेक्ट से रातों-रात स्टार बन जाते हैं. लेकिन वक्त के साथ कहीं गुम भी हो जाते हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस की कहानी बता रहे हैं. जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की थी. एक सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ने उन्हें पहचान दिलाई. लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ ज्यादा सुर्खियों में रही. दो शादियां, दोनों का अंत तलाक में हुआ और फिर वो अचानक लाइमलाइट से दूर हो गईं. फेम, गुमनामी और बिखरते रिश्तों की ये कहानी है राजलक्ष्मी खानविलकर की.

म्यूजिक वीडियो से मिली रातों-रात पहचान

Latest and Breaking News on NDTV

पंकज उधास का मशहूर गाना ‘चुपके चुपके सखियों से वो' जब रिलीज हुआ, तो इस गाने ने न सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि इसमें नजर आई एक्ट्रेस भी रातों-रात फेमस हो गईं. इस वीडियो में उनके साथ जॉन अब्राहम भी थे. जहां जॉन को आगे चलकर बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला, वहीं राजलक्ष्मी खानविलकर की खूबसूरती की खूब चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें- विजय की कितनी है नेटवर्थ, 10 की उम्र में डेब्यू, 69 फिल्मों से बने सुपरस्टार, 27 साल की शादी टूटने की हुई चर्चा

समीर सोनी से मुलाकात, प्यार और 6 महीने में तलाक

Latest and Breaking News on NDTV

अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजलक्ष्मी ने मॉडल और ‘बागबान' फिल्म के एक्टर समीर सोनी से शादी की. दोनों की मुलाकात एक कैडबरी एड शूट के दौरान हुई थी. प्यार हुआ और जल्द ही शादी भी कर ली, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला. महज 6 महीने में दोनों का तलाक हो गया. समीर सोनी ने बताया था कि जिस रात उनकी डेब्यू फिल्म रिलीज हुई, उसी रात उनका तलाक भी फाइनल हुआ.

राहुल रॉय संग दूसरी शादी और 14 साल का साथ

Latest and Breaking News on NDTV

पहली शादी टूटने के बाद राजलक्ष्मी ने साल 2000 में ‘आशिकी' फेम राहुल रॉय से शादी की. ये रिश्ता लंबे समय तक चला और दोनों करीब 14 साल तक साथ रहे. हालांकि, 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. इस रिश्ते के खत्म होने के बाद वो धीरे-धीरे लाइमलाइट से दूर हो गईं.

ग्लैमर से दूरी और गुमनामी भरी जिंदगी

Latest and Breaking News on NDTV

दो नाकाम शादियों और ग्लैमर की दुनिया से दूरी के बाद अब राजलक्ष्मी खानविलकर कहां हैं और क्या कर रही हैं. इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती. उन्होंने मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री दोनों से दूरी बना ली है. एक समय में जिनकी खूबसूरती के चर्चे हर तरफ थे. आज वो गुमनामी में अपनी जिंदगी जी रही हैं.

ये भी पढ़ें- दीपिका सिंह के पति की 5 फोटो, दीया और बाती हम के डायरेक्टर से की शादी, मनाई 12वीं वेडिंग एनिवर्सरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com