1 किलो चावल की कीमत में आ जाएगा स्मार्टफोन! ये है दुनिया का सबसे महंगा चावल, आखिर क्या है इसमें इतना खास?

Worlds Most Expensive Rice: जापान का किन्मेमई प्रीमियम दुनिया का सबसे महंगा चावल है, जिसकी कीमत 15 हजार रुपये प्रति किलो तक है. जानिए इसकी खास प्रोसेसिंग, स्वाद और इसे इतना खास बनाने वाली वजहें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दुनिया का सबसे महंगा चावल: कीमत ही नहीं, स्वाद भी है बेहद खास

Worlds Most Expensive Rice: भारत में चावल हर घर की रसोई का अहम हिस्सा है. यहां चावल की हजारों किस्में उगाई जाती हैं और अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. आमतौर पर भारत में चावल की कीमत 100 से 300 रुपये प्रति किलो के बीच होती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा चावल भी है, जिसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि उतने पैसों में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदा जा सकता है? आइए जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे चावल के बारे में और इसकी खासियतें.

गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

सीएनएन के मुताबिक, जापान का किन्मेमई प्रीमियम (Kinmemai Premium) चावल दुनिया का सबसे महंगा चावल माना जाता है. साल 2016 में इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था. इस चावल के 840 ग्राम के एक बॉक्स की कीमत करीब 10,800 जापानी येन यानी लगभग 6 से 7 हजार रुपये होती है. अलग-अलग बाजारों में इसकी कीमत आज 12,500 से 15,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है.

पांच बेहतरीन किस्मों का मिश्रण

यह चावल जापान की टोयो राइस कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार किया जाता है. इसकी खास बात यह है कि यह किसी एक किस्म का नहीं, बल्कि पांच प्रीमियम चावल की किस्मों का मिश्रण होता है. इसमें कोशीहिकारी और पिकामारू जैसे अवॉर्ड जीत चुके चावलों को शामिल किया जाता है. इन चावलों के बीज जापान के बेहतरीन क्षेत्रों जैसे गुन्मा, नागानो और निगाटा से चुने जाते हैं, जिससे इसकी गुणवत्ता और स्वाद बेहतर होता है.

खास प्रोसेसिंग से बढ़ता है स्वाद

किन्मेमई प्रीमियम को कटाई के तुरंत बाद बाजार में नहीं बेचा जाता. इसे लगभग 6 महीने तक स्टोर करके रखा जाता है, जिससे इसका स्वाद और टेक्सचर और बेहतर हो जाता है. इसके बाद इसे एक खास पेटेंटेड बफिंग तकनीक से प्रोसेस किया जाता है. इस प्रक्रिया में चावल की बाहरी परत को सावधानी से हटाया जाता है, जिससे पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं और दाने ज्यादा साफ और चमकदार बनते हैं.

स्वाद और टेक्सचर भी है अनोखा

इस चावल को पकाने के बाद इसके दाने हल्की चमक लिए हुए दिखाई देते हैं. स्वाद के मामले में यह सामान्य चावल से अलग होता है. इसका स्वाद हल्का मीठा और नट्स जैसा होता है. जिन लोगों ने इसे खाया है, उनका कहना है कि इसका टेक्सचर बेहद मुलायम और क्रीमी होता है और यह मुंह में जाते ही घुलने लगता है.

सीमित मात्रा में होता है उत्पादन

इस चावल का उत्पादन भी सीमित होता है. कंपनी हर साल केवल 1000 बॉक्स ही तैयार करती है. एक बॉक्स में 140-140 ग्राम के छोटे पैकेट होते हैं. जापान में इसे अक्सर लग्जरी गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है. यह चावल सिर्फ एक खाद्य पदार्थ नहीं, बल्कि प्रीमियम क्वालिटी और लग्जरी का प्रतीक माना जाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बालकनी में अकेले गिटार बजाकर 'डूबा-डूबा' गा रहे थे अंकल, पड़ोसी ने Video बनाया, सिंगिंग ने जीता इंटरनेट का दिल

कॉर्पोरेट की नौकरी छोड़ शुरू किया फालूदा शॉप, 6 साल में बना दिया इंटरनेशनल ब्रांड, बताया कितना आया खर्च

Advertisement

मुंबई लोकल में टिकट चेक करते दिखे ‘ग्रेट खली'! इतनी लंबाई कि ट्रेन भी पड़ गई छोटी, टीसी को देखकर चौंके यात्री

Featured Video Of The Day
Sambhal Bulldozer Action: यूपी में सरकारी जमीन पर बने मदरसे पर बड़ा एक्शन | UP News | CM Yogi