1500 की सीट पर जा रही है 100 रुपये की चप्पल! महिला ने बताया कैसे बच्चे ने किए पैसे बर्बाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Viral Vande Bharat Video: वीडियो में एक मां मजाकिया अंदाज में दिखाती है कि उनके छोटे बच्चे की रिजर्व सीट पर कोई नहीं बैठा है, बल्कि वहां बच्चे की चप्पल रखी हुई हैं. वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट्स में लोग अपने-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वायरल वीडियो
Social Media

Vande Bharat Train Video: ट्रेन यात्रा के दौरान बच्चों को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं होता और हाल ही में ऐसा ही कुछ एक वायरल वीडियो में देखने को मिला. वीडियो में एक मां मजाकिया अंदाज में दिखाती है कि उनके छोटे बच्चे की रिजर्व सीट पर कोई नहीं बैठा है, बल्कि वहां बच्चे की चप्पल रखी हुई हैं. वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट्स में लोग अपने-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे मजाक के तौर पर ले रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स ने हक पैरेंटिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नियमों को लेकर बहस शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस, साफ हवा, सेफ्टी… भारतीय महिला ने बताया ऑस्ट्रेलिया में रहना क्यों है 'ट्रैप', वीडियो देख लोगों ने कही ये बात

'1500 से 1700 की सीट पर 100 रुपये की चप्पल'

वायरल वीडियो में महिला बताती है कि वह अपने परिवार के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रही है. उन्होंने अपने लिए, अपने पति के लिए और अपने छोटे बच्चे के लिए कुल तीन सीटें बुक की थीं. महिला का कहना है कि उन्हें लगा था कि बच्चा अपनी अलग सीट पर बैठेगा, खेलेगा और आराम से सफर करेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, यात्रा के दौरान बच्चा अपनी सीट पर बैठने के बजाय अपने पिता की गोद में आराम से सो गया. इस वजह से बच्चे की सीट खाली रह गई और उस पर सिर्फ उसकी चप्पल रखी हुई दिखाई देती है. पूरे किस्से को मजाकिया अंदाज में बताते हुए महिला कहती है, उन्होंने 1500 से 1700 रुपये के बीच सीट बुक की थी, लेकिन अब उसपर 100 रुपये की नांरगी चप्पल बैठकर जा रही है. उनके मुताबिक बच्चे का टिकट कराने पर पैसे बर्बाद हो गए.

आप भी देखिए ये वीडियो
 


कमेंट्स में लोगों ने दिए रिएक्शन्स

वीडियो को X पर @ShilpiYlucknow नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिस पर लोग अपने-अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'बच्चे ऐसे ही करते है, मगर सीट भी बुक करना जरूरी होता है', दूसरे यूजर ने लिखा 'सीट घेर कर बैठी हैं बच्चें की चप्पल..', एक अन्य यूजर ने लिखा 'वंदे भारत की लग्जरी सीट और 100 रुपये की चप्पल का अटूट प्रेम'

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Nuclear Power Plant Attacked: Bushehr पर 4 बार हमला, GCC तक Radiation का खतरा?
Topics mentioned in this article