हाथों से अकेले नदी साफ करने वाला ‘बिट्टू तबाही’ कौन है? जानिए असली नाम और पूरी कहानी

मध्य प्रदेश के राजगढ़ के 20 वर्षीय युवक ‘बिट्टू तबाही’ यानी बिट्टू सिंह रघुवंशी ने अकेले हाथों से अजनार नदी की सफाई कर मिसाल पेश की. उनके इस काम की तारीफ आनंद महिंद्रा ने भी की, जानिए पूरी प्रेरणादायक कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कौन है ‘बिट्टू तबाही’? 20 साल के युवक ने अकेले साफ की नदी, असली नाम जानकर चौंक जाएंगे!

राजगढ जिले के ब्यावरा में रहने वाले बिट्टू तबाही का असली नाम बिट्टू सिंह रघुवंशी है. वह मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा का निवासी है. महज 20 साल की उम्र में उसने ऐसा काम किया है, जो अक्सर बड़े अभियान भी नहीं कर पाते. वह बिना किसी सरकारी मदद के लगातार नदी की सफाई में जुटा हुआ है. 

आनंद महिंद्रा को कहा धन्‍यवाद 

बिट्टू की अनोखी कहानी ने पूरे देश का ध्यान खींचा है. 20 वर्षीय युवक बिट्टू तबाही, जिसने अकेले दम पर अजनार नदी की सफाई का बीड़ा उठाया और आलोचनाओं के बावजूद अपनी जिद से इतिहास रच दिया. उसकी मेहनत को तब बड़ा मंच मिला, जब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उसे  उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट ने न केवल बिट्टू की पहचान बढ़ाई, बल्कि समाज के नजरिए को भी बदल दिया. अब बिट्टू बेहद खुश है  उसने इसे जीवन का एक भावुक पल बताया है. उसने आनंद महिंद्रा को धन्‍यवाद कहा है. उसने कहा कि नदी में गंदगी देखकर उसे बहुत दुख होता था, साफ नदी के लिए उसने कई दिनों तक अथक मेहनत की है.

देखें Video:

जिद से रच दिया इतिहास 

बिट्टू का कहना है कि मुझे रात को नींद नहीं आती थी कि मुझे सुबह फिर से सफाई करने जाना है. घर से जल्‍दी निकलकर मैं सफाई में लगा रहता था. इस दौरान मुझे लोगों की आलोचना भी सुनने को मिली कि मैं यह सब केवल सोशल मीडिया में लाइक्‍स और कमेंट्स के लिए करता हूं. यह कहानी सिर्फ एक युवक की मेहनत की नहीं, बल्कि उस सोच की है जो बदलाव की शुरुआत करती है. जिस काम को लोग शुरुआत में दिखावा समझ रहे थे, वही आज सबके लिए  प्रेरणा बन गया है. 

Advertisement

बिट्टू तबाही की लगातार मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि बदलाव के लिए बड़े संसाधनों की नहीं, बल्कि मजबूत इरादों की जरूरत होती है. यही कारण है कि आज उसका नाम पर्यावरण संरक्षण के उदाहरण के रूप में लिया जा रहा है.

इनपुट: मनीष राठौर

यह भी पढ़ें: जब विदेशी दामाद ने छुए पैर… 89 साल की इंडियन दादी का रिएक्शन हो गया वायरल, देख भावुक हो जाएंगे आप

Advertisement

वायरल पीले थैले को Balenciaga का'ट्रैश बैग' समझ बैठे लोग, अब सामने आई सच्चाई, जानकर चौंक जाएंगे आप!

प्रोफेसर का ऐसा टैलेंट नहीं देखा होगा! दमदार आवाज में महबूबा' गाकर मचा दिया धमाल, सुनकर झूम उठे स्टूडेंट्स

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | LPG Cylinder News: 6 हजार लोगों ने किया LPG सरेंडर | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article