गुवाहाटी में लगातार सात से आठ घंटे तक हुई भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए, जनजीवन प्रभावित हुआ कई इलाकों में जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ और लोगों को आने-जाने में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा मौसम विभाग ने गुवाहाटी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, अगले 24 घंटे में भी गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी