जापानी भाषा में बात कर वाराणसी का टूर गाइड हुआ वायरल, कही ऐसी बात, इंटरनेट पर छा गया शख्स - देखें Video

वाराणसी के टूर गाइड Mr Deep का जापानी भाषा में बात करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पैसे नहीं, लोग ज़रूरी हैं... कहकर उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया और भारतीय मेहमाननवाज़ी की मिसाल पेश की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
15 साल की उम्र में सीखी जापानी, अब विदेशी पर्यटकों का फेवरेट बना ये गाइड

वाराणसी के घाटों पर अक्सर अलग-अलग देशों के पर्यटक घूमते नजर आते हैं, लेकिन इस बार एक टूर गाइड ने कुछ ऐसा किया कि वह इंटरनेट पर छा गया. जापानी भाषा में धाराप्रवाह बातचीत और दिल छू लेने वाली सोच के कारण Mr Deep नाम का यह गाइड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जापानी बोलकर किया सबको हैरान

वाराणसी के घाट पर शूट किए गए इस वायरल वीडियो में टूर गाइड Mr Deep जापान से आए पर्यटकों से उनकी ही भाषा में बात करते नजर आते हैं. उनकी जापानी भाषा पर पकड़ इतनी शानदार है कि लोग हैरान रह गए. वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां इसे लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं.

पैसे नहीं, लोग ज़रूरी हैं... दिल जीतने वाला जवाब

वीडियो में एक खास पल तब आता है जब एक विदेशी पर्यटक Mr Deep को टिप देना चाहता है. लेकिन, वह विनम्रता से मना कर देते हैं और कहते हैं, पैसे उतने ज़रूरी नहीं हैं, लोग ज़रूरी हैं. उनकी यह बात सोशल मीडिया पर लोगों के दिल को छू गई और यही वजह है कि वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

Advertisement

15 साल की उम्र में सीखी जापानी

जब पर्यटकों ने उनसे पूछा, कि उन्होंने इतनी अच्छी जापानी कहां से सीखी, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने यह भाषा सिर्फ 15 साल की उम्र में सीखनी शुरू की थी. उनकी मेहनत और लगन आज उन्हें एक खास पहचान दिला रही है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद लोग Mr Deep की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मैंने उनके साथ पूरा दिन घूमते हुए बिताया, यह शानदार अनुभव था. दूसरे ने कहा, भारतीय लहजे में जापानी बोलना बहुत दिलचस्प है. एक जापानी यूजर ने कमेंट किया, भारत में बहुत अच्छे लोग हैं, मैं फिर आना चाहता हूं.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: भारी बैग के बावजूद नहीं भूलता टीचर को फूल देना! नन्हे बच्चे की आदत ने किया भावुक, Video ने जीता लोगों का दिल

ट्विंकल-ट्विंकल सीखने की फीस 2.25 लाख रुपये! KG स्कूल की रकम सुनकर लोगों के उड़े होश, बोले- हद हो गई

रात 11 बजे 4 किमी अकेले चली महिला, हैदराबाद में सुरक्षा को लेकर जो देखा, वो यकीन नहीं करेंगे आप

Advertisement
Featured Video Of The Day
Tamil Nadu Elections 2026: तमिनलाडु में सुबह 9 बजे तक 17.69% Voting| Syed Suhail | Sucherita Kukreti